Akshaye Khanna Interview: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना( Akshaye Khanna) इन दिनों फिल्म छावा ( Chhaava) को लेकर चर्चा में है। अभिनेता ने फिल्म में औरंगजेब का किरदार किया है जिसे खूब प्रशंसा मिल रही है। अक्षय खन्ना लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर थे उन्होंने कई सालों के ब्रेक के बाद फिर से फिल्मों में काम करना शुरू किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय खन्ना ने अपने झड़ते हुए बालों के बारे में बात की, उन्होंने बताया कैसे वह बचपन से यह दर्द झेलते आ रहे हैं।
कम उम्र में ही गंजे हो गए थे अक्षय खन्ना
मिड-डे के साथ एक इंटरव्यू में अक्षय खन्ना( Akshaye Khanna) ने बताया कि उनके बाल 19-20 साल की उम्र से ही झड़ने शुरू हो गए थे। जिस वजह से उनकी खोपड़ी पर गंजापन नजर आने लगा था। अक्षय खन्ना जब खुद को शीशे में देखते तो बहुत बुरा लगता था। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसे लगता था जैसा किसी पियानो बजाने वाले को लगता है जब उसकी उंगलियाँ टूट जाती है। उन्होंने फिल्मी करियर के बारे में कहा कि इस इंडस्ट्री में अच्छी सूरत होना बहुत जरूरी है खासकर की सुंदर चेहरा, अगर चेहरा ही नहीं है तो आप हीरो नहीं बन सकते। इस वजह से मेरे हाथ से कई प्रोजेक्ट्स भी छूटे हैं, इसने मुझे रूप से बहुत परेशान कर दिया था। यह दिल तोड़ने जैसा था।
अक्षय खन्ना मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना( Vinod Khanna) के बेटे हैं। फिल्मी दुनिया से उनका शुरुआत से ही अच्छा संबंध रहा है। अक्षय खन्ना 20 के दशक के फेमस एक्टर थे लेकिन अपने पिता की तरह वह बड़े स्टार नहीं बन पाए। अक्षय खन्ना ने हिमालय पुत्र से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन यह फिल्म ज्यादा चल नहीं पाई, उसके बाद बॉर्डर फिल्म से अक्षय खन्ना को पहचान मिली थी।
