Chandni Raate ने जीता म्यूजिक लवर्स का दिल, ईयर-एंड प्लेलिस्ट में ट्रेंड कर रहा भानुप्रिया भूतेर होटल का सॉन्ग

Chandni Raate Song: पॉपुलर एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती की आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म भानुप्रिया भूतेर होटल का नया गाना 'चांदनी राते' रिलीज हो गया है, जो कि यूट्यूब पर छा गया है। इस गाने में मिमी चक्रवर्ती ने धमाल मचा दिया है। टाइम्स म्यूजिक बांग्ला पर रिलीज हुआ ये सॉन्ग अब ट्रेंड करने लगा है।

Chandni Raate Song: मिमी चक्रवर्ती की आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म भानुप्रिया भूतेर होटल का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस बीच मेकर्स ने फैंस का दिन बना दिया है। फिल्म भानुप्रिया भूतेर होटल का नया गाना 'चांदनी राते' रिलीज हो गया है, जो कि यूट्यूब पर छा गया है। इस गाने ने चंद घंटों में ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। गाने में मिमी चक्रवर्ती ने धमाल मचा दिया है। उनका लुक देख फैंस गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

chandni raate song

pic credit- chandni raate song

फिल्म भानुप्रिया भूतेर होटल' का गाना 'चांदनी राते' हुआ रिलीज

फिल्म भानुप्रिया भूतेर होटल' का गाना 'चांदनी राते' टाइम्स म्यूजिक बांग्ला आज रिलीज हो गया है। यह गाना रोमांस और एनर्जी का शानदार मिश्रण है। गाने को अर्नब दत्ता, सप्तक भट्टाचार्जी और श्रेष्ठा दास ने गाया है। इसमें म्यूजिक अर्नब दत्ता ने दिया है। वहीं इसके बोल अर्नब दत्ता और जीनिया सेन ने लिखे हैं। सभी की मेहनत की वजह से ये गाना मस्त बन गया है। म्यूजिक वीडियो में मीमी चक्रवर्ती, सोहम मजुमदार, बॉनी सेनगुप्ता और स्वास्तिका दत्ता नजर आ रहे हैं। गाने में मीमी चक्रवर्ती ने ऐसी अदाएं दिखाई है कि लोग मदहोश हो गए हैं। बता दें कि जंगली म्यूजिक और विंडोज प्रोडक्शन पहले भी कई हिट प्रोजेक्ट्स साथ कर चुके हैं, इसलिए यह रिलीज और भी खास है।

End of Feed