सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस विक्रम गायकवाड़ के निधन से इंडस्ट्री में छाया मातम, अनुष्का शर्मा समेत इन स्टार्स ने की पोस्ट

Makeup Artist Vikram Gaikwad Death: बॉलीवुड स्टार्स को अनोखे रंग-रूप देकर उनकी कायापलट करने वाले मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ का शनिवार को निधन हो गया। फिल्म इंडस्ट्री ने एक कलाकार को खो। उनके जाने से बॉलीवुड स्टार्स की आंखें भी नम हो गई। अनुष्का शर्मा से लेकर आमिर खान तक ने उनकी याद में पोस्ट शेयर की।

Makeup Artist Vikram Gaikwad Death: सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस विक्रम गायकवाड़( Vikram Gaikwad) का कल शनिवार को निधन हो गया। फिल्म स्टार्स को अपने मेकअप से अलग पहचान देने वाले आर्टिस्ट ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ रही है। विक्रम को अपने बेहतरीन काम के लिए दो बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका था। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में एडमिट थे। विक्रम के जाने पर बॉलीवुड के नामी स्टार्स ने पोस्ट शेयर की है।

Makeup Artist Vikram Gaikwad Death

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) ने विक्रम को याद करते हुए एक न्यूज शेयर की है जिसमें लिखा है-मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ का निधन हो गया, एक्ट्रेस ने लिखा रेस्ट इन पीस दादा। वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह ने विक्रम गायकवाड़ की फोटो शेयर कर उनकी आत्मा की शांति की दुआ की है। वरुण धवन ने विक्रम गायकवाड़ के लिए लंबा चौड़ा नोट लिखा-जिसमें उन्होंने कहा कि विक्रम दादा के साथ काम करने का मौका मिला मैं बहुत खुशनसीब हूं, फिल्म बदलापुर में उन्होंने मेरा मेकअप किया था। इंडियन सिनेमा को उनके अपना कमाल की कला दी।

End of Feed