Captain India: इरफान खान की हीरोइन संग दिखेंगे Kartik Aaryan, सितम्बर 2026 से शुरू होगी जोड़ी

कलाकार कार्तिक आर्यन की नई फिल्म कैप्टर इंडिया जल्द ही शुरू होने जा रही है, जिसमें उनके साथ साउथ अदाकारा पार्वती थिरुवोथु दिखाई देंगी। पार्वती थिरुवोथु को दर्शक इरफान खान की करीब-करीब सिंगल से जानते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • कैप्टन इंडिया में दिखेंगे कार्तिक आर्यन
  • सितम्बर से शुरू होगी शूटिंग
  • पार्वती थिरुवोथु लीड रोल प्ले करती आएंगी नजर

कार्तिक आर्यन जल्द ही अपनी नई क्राइम थ्रिलर मूवी कैप्टन इंडिया शुरू करने वाले हैं, जिसकी कास्टिंग पूरी हो चुकी है। मीडिया में सामने आ रही ताजा जानकारी की मानें तो कार्तिक आर्यन की फिल्म कैप्टन इंडिया में साउथ अदाकारा पार्वती थिरुवोथु (Parvathy Thiruvothu) में अहम रोल प्ले करती दिखेंगी, जिन्हें दर्शकों ने इरफान खान की करीब-करीब सिंगल में भी देखा था। फिल्म कैप्टन इंडिया को शिमित अमीन डायरेक्ट करेंगे, जो सितम्बर 2026 से पहाल शेड्यूल शुरू करने का मन बना रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'आवारापन 2' की सफलता के बाद अब Gunmaaster G9 से बड़े पर्दे पर तबाही लाएंगे Emraan Hashmi, सामने आई रिलीज डेट

Captain India: इरफान खान की हीरोइन संग रोमांस करेंगे Kartik Aaryan, सितम्बर 2026 से शुरू होगी जोड़ी

Captain India: इरफान खान की हीरोइन संग रोमांस करेंगे Kartik Aaryan, सितम्बर 2026 से शुरू होगी जोड़ी

किस बारे में है Kartik Aaryan की Captain India?

डायरेक्टर शिमित अमीन की अपकमिंग फिल्म कैप्टन इंडिया भारत के सबसे सक्सेसफुल वॉर रेस्क्यू मिशन पर आधारित होगी, जिसमें कार्तिक आर्यन पायलेट का रोल प्ले करते दिखेंगे। इस फिल्म में कार्तिक के कंधों पर एक ऐसे रोल को प्ले करने की जिम्मेदारी है, जिसने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बहादुरी की मिसाल पेश की थी। अदाकारा पार्वती थिरुवोथु भी इस मिशन का अहम हिस्सा प्ले करेंगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Govinda और Sunita Ahuja में मचे क्लेश के बीच कश्मीरा शाह का छलका दर्द, बोलीं- लोग चीट कर रहे हैं और...

Shimit Amin कर रहे हैं डायरेक्शन में वापसी

शिमित अमीन एक वक्त अपनी दमदार कहानियों के लिए दर्शकों के बीच जाने-जाते थे, जिनके माध्यम से वो नई-नई कहानियां पेश करते थे। अब तक छप्पन, चक दे इंडिया और रॉकेट सिंह सेल्समैन ऑफ द ईयर जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने के बाद उन्होंने डायरेक्शन से ब्रेक ले लिया था। सालों तक डायरेक्शन से दूर रहने के बाद शिमित अमीन फाइनली फिर से मूवी बनाने जा रहे हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन दिखाई देंगे। कार्तिक आर्यन कैप्टन इंडिया शुरू करने से पहले डायरेक्टर कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा खत्म करेंगे। बताया जा रहा है कि कबीर खान की ये फिल्म सितम्बर महीने के पहले हफ्ते तक खत्म हो जाएगी, जिसके बाद वो शिमित अमीन की मूवी को शुरू करेंगे।

End of Feed