Alia Bhatt Ignored At Cannes Film Festival 2026: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। देश के साथ-साथ आलिया भट्ट विदेश में भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं। आलिया भट्ट हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 का हिस्सा बनीं। उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल से जुड़े अपने लुक्स से लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी। पेस्टल पिंक गाउन में आलिया भट्ट बिल्कुल बार्बी डॉल की तरह खूबसूरत लगीं। लेकिन हाल ही में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से जुड़े कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसे देख लग रहा है कि विदेशी मीडिया ने रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट को नजरअंदाज किया है। यहां तक कि कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उन वीडियोज को साझा कर दावा किया कि आलिया भट्ट कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में नजरअंदाज की गई हैं। यह भी पढ़ें: Cannes 2026: ऑफ शोल्डर गाउन में Alia Bhatt ने फ्लॉन्ट की परफेक्ट कॉलर बोन, प्रिंसेस बनकर ढाया कहर
कान्स फिल्म फेस्टिवल में नजरअंदाज हुईं आलिया भट्ट, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में नजरअंदाज हुईं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के वीडियो में नजर आया कि एक्ट्रेस पेस्टल पिंक बॉडीकॉन गाउन पहन रेड कार्पेट पर कदम रखती हैं। उन्होंने इस दौरान बड़ी सी मुस्कान के साथ खूब कॉन्फिडेंस दिखाया। लेकिन वीडियो में ऐसा लगा मानो विदेशी मीडिया ने आलिया भट्ट की ओर ध्यान ही नहीं दिया। एक यूजर ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, "आलिया भट्ट एक ग्लोबल स्टार नहीं है तो विदेशी मीडिया उन्हें नहीं पहचानेगी। लेकिन अगर प्रियंका चोपड़ा वहां होतीं तो शायद सारे कैमरे उन्हें क्लिक कर रहे होते।" आलिया भट्ट का वीडियो देख दूसरे यूजर ने लिखा, "शर्मिंदगी की बात है यार। कान्स एक ग्लोबल मूवी स्टेज है और ये इनका दूसरा अपियरेंस है। लेकिन फिर भी किसी ने इन्हें नहीं पहचाना, किसी भी पैप ने उनकी तरफ एक क्लिक नहीं किया। वो किसे हाथ दिखा रही हैं। किसी को भी इसमें रूचि नहीं लग रही।" यह भी पढ़ें: 'दूर हटो...' आलिया के लिए रणबीर कपूर ने पैप्स को हड़काया, वायरल हो गई फोटोज
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया भट्ट का लुक
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को लेकर किये गए ट्वीट यहीं नहीं रुके। एक यूजर ने लिखा, "क्या आलिया भट्ट को कान्स फिल्म फेस्टिवल में बैकलैश झेलना पड़ा, क्योंकि किसी भी फोटोग्राफर ने उनकी फोटोज क्लिक नहीं की? ये वो प्लेटफॉर्म है, जहां असली ग्लोबल टैलेंट्स सम्मानित किये जाते हैं और पेड प्रमोशन काम नहीं करते।" सोशल मीडिया यूजर्स से इतर बॉलीवुड एक्टर कमाल राशिद खान ने भी आलिया भट्ट के इस वीडियो को देख ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "आलिया भट्ट कान्स क्यों गई थीं अगर फोटोग्राफर्स उन्हें पहचान ही नहीं रहे हैं तो?"
