'बंटी और बबली' में अभिषेक से पहले ऋतिक रोशन को कास्ट करना चाहते थे मेकर्स, एक्टर ने इस वजह से रिजेक्ट की फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated May 28, 2025, 03:08 PM IST

Hrithik Roshan Reject Bunty Aur Babli Due To This Reason: फिल्म बंटी और बबली (Bunty Aur Babli) में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की जगह मेकर्स ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन इस वजह से एक्टर ने फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए थे। इसका खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर ने किया है।

Hrithik Roshan Reject Bunty Aur Babli Due To This Reason: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ऋतिक रोशन की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म वॉर 2 का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया था। लेकिन इन सब से बीच ऋतिक रोशन से जुड़ी एक नई खबर सामने आ रही हैं। ऋतिक रोशन को एक समय पर सुपरहिट फिल्म बंटी और बबली (Bunty Aur Babli) ऑफर हुई थी, लेकिन एक्टर ने इसे करने से मना कर दिया था। ऋतिक रोशन ने इस फिल्म में काम क्यों नहीं किया इसको लेकर अब कई सालों के बाद खुलासा हुआ है।

Hrithik Roshan Reject Bunty Aur Babli Due To This Reason

ऋतिक रोशन ने इस वजह से छोड़ दी थी 'बंटी और बबली'

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की लीड रोल वाली फिल्म 'बंटी और बबली' एक बार फिर चर्चा में आ गई है। फिल्म में मेकर्स अभिषेक बच्चन की जगह ऋतिक रोशन को कास्ट करना चाहते थे। इसके पीछे की वजह का खुलासा फिल्म बंटी और बबली के डायरेक्टर शाद अली (Shaad Ali) ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में किया। उन्होंने कहा कि इस सुपरहिट फिल्म में बंटी का रोल पहले ऋतिक को ऑफर हुआ था। लेकिन ऋतिक ने इसे ठुकरा दिया, क्योंकि वो छोटे शहर के कॉनमैन के किरदार को लेकर सहज नहीं थे। शाद ने कहा, 'ऋतिक हमारी पहली पसंद थे। हमने उनके साथ कई महीने बात की। उनके पिता राकेश रोशन (Rakesh Roshan) को स्क्रिप्ट बहुत पसंद थी और वो चाहते थे कि ऋतिक ये फिल्म करें। लेकिन ऋतिक को छोटे शहर का किरदार निभाने में हिचक थी।' इसके बाद अभिषेक बच्चन को इस फिल्म में अपनी जगह बनाई और ये मूवी सुपरहिट रही।

End of Feed