Border 2: सनी देओल की फिल्म में इस परमवीर चक्र विजेता का किरदार निभाएंगे वरुण धवन, जानिए नाम

Varun Dhawan's Role in Border 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक वरुण धवन फिल्म में परमवीर चक्र पुरस्कार विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका में दिखाई देंगे।

Varun Dhawan's Role in Border 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशक जेपी दत्ता ने कई महीनों पहले बड़ी घोषणा करते हुए बताया था कि वो 'बॉर्डर 2' बनाने जा रहे हैं। यह फैसला उन्होंने सनी पाजी की 'गदर 2' की धांसू सफलता को देखते हुए लिया था। 'बॉर्डर 2' (Border 2) की शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही है। सनी देओल के साथ मेकर्स ने इस मूवी में वरुण धवन को भी कास्ट किया है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक वरुण धवन के किरदार को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं इस मूवी वरुण धवन (Varun Dhawan) किस परमवीर चक्र विजेता का किरदार निभाने जा रहे हैं।

Varun Dhawan in Border 2

इस परमवीर चक्र विजेता का किरदार निभाएंगे वरुण धवन

लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक वरुण धवन फिल्म 'बॉर्डर 2' परमवीर चक्र पुरस्कार विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। मिड डे ने बताया पीएमसी पुरस्कार विजेता के किरदार में वरुण धवन को देखने के लिए फैन्स बेहद उत्साहित हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार डिजाइनर शीतल शर्मा के साथ लुक सेशन के बाद वरुण धवन ने इंडियन आर्मी के अफसरों से भी मुलाकात कर सेना दिवस मनाया। इसके बाद वरुण धवन ने उन्हें जुड़ी कई चीजों को जानने की भी कोशिश की।

End of Feed