Border 2 Runtime: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की नई फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे एक्टर्स से सजी बॉर्डर 2 को देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या ये फिल्म उन्हें सिनेमाघरों में होल्ड कर पाएगी? अगर इनसाइड डिटेल्स की मानें तो मेकर्स आश्वस्त हैं कि फिल्म बॉर्डर 2 दर्शकों को सिनेमाघरों में ठीक तरह से होल्ड करेगी और उनका जमकर एंटरटेनमेंट भी करेगी। मेकर्स को ये भरोसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने इसका रनटाइम 3 घंटे से ऊपर का रखा है। (इसे भी पढ़ें: Border 2 Advance Booking: सनी देओल ने दिखाई स्टारपावर, चंद मिनटों में बिके 20k टिकिट)
Image Source: Movie Posters
Image Source: Movie Poster
धुरंधर से थोड़ी ही छोटी है बॉर्डर 2
अगर मीडिया में सामने आई जानकारी की मानें तो सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 का रनटाइम 3 घंटे 19 मिनट है। बॉलीवुड बहुत कम ऐसी फिल्में रिलीज करता है, जिनकी लम्बाई 3 घंटे से ऊपर होती है। अगर आप पिछली 10-15 ऐसी फिल्में देखेंगे, जिनकी लम्बाई 3 घंटे से ऊपर रही है, तो पता चलता है कि इन फिल्मों ने दर्शकों को लगातार बांधे रखा है। और दर्शकों ने भी इन्हें सुपरहिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अगर बॉर्डर 2 के मेकर्स ने इसकी लम्बाई को 3 घंटे से ऊपर रखा है तो उन्हें पूरा भरोसा है कि इसकी कहानी दर्शकों को बांधे रखेगी। कुछ दिनों पहले रिलीज हुई रणवीर सिंह की धुरंधर भी काफी लम्बी थी। धुरंधर का रनटाइम 3 घंटे 34 मिनट था और इसने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े थे। (इसे भी पढ़ें: आर्यन खान हिन्दू हैं या मुस्लिम...? मां गौरी खान ने कर दिया खुलासा)
Image Source: Movie Poster
क्या धुरंधर की तरह की बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ेगी बॉर्डर 2
अब बात आती है कि क्या बॉर्डर 2 भी सिनेमाघरों में धुरंधर की तरह ही रिकॉर्ड तोड़ेगी? अगर दर्शकों के बीच मौजूद उत्साह को देखें तो ऐसा लगता है कि बॉर्डर 2 अच्छी कमाई करेगी लेकिन धुरंधर जैसी सफलता हासिल करना थोड़ा मुश्किल होगा। अगर बॉर्डर 2 को आउटस्टैंडिग रिव्यूज मिलते हैं तब ही ये धुरंधर जैसी कमाई करेगी। फिल्म को अगर औसत रिव्यूज मिलते हैं तो ये हिट की कैटेगिरी में ही शामिल हो पाएगी।
