Sonu-Arijit to sing Sandese Aate Hai 2.0: निर्माता और निर्देशक जेपी दत्ता ने गदर 2 की बम्पर सफलता देखने के बाद सनी देओल के साथ बॉर्डर 2 का ऐलान किया था, जिसे टी-सीरीज प्रोड्यूस करेगी। फिल्म बॉर्डर में सनी देओल के साथ-साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धन और अहान शेट्टी जैसे अभिनेता भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म बॉर्डर 2 के ऐलान के बाद से ही दर्शक इसके लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने दर्शकों के इस उत्साह को दोगुना करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है और संदेशे आते हैं गाना फिल्माने का फैसला किया है।
बॉर्डर फिल्म का गाना संदेशे आते हैं आज भी लोगों की जुबान पर है। जब भी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस का मौका आता है हर किसी की जुबान पर ये गाना अपने आप ही आ जाता है। मेकर्स ने इस गाने की रिकॉल वैल्यू को देखते हुए फैसला लिया है कि वो इसे बॉर्डर 2 में रखेंगे और इसे सोनू निगम और अरिजीत सिंह से गवाएंगे।
टी-सीरीज ने 10 करोड़ में खरीदा गाना
संदेशे आते हैं गाना टी-सीरीज के पास नहीं है, जिस कारण टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने इसे 10 करोड़ में खरीद लिया है। ये किसी भी गाने के लिए चुकाई गई सबसे बड़ी रकम है। भूषण कुमार बॉर्डर मूवी में इस गाने की महत्वता को समझते हैं, जिस कारण वो 10 करोड़ रुपये चुकाने से नहीं कतराए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संदेशे आते हैं 2.0 गाना सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के ऊपर फिल्माया जाएगा। मेकर्स का मानना है कि संदेशे आते हैं गाना बॉर्डर सीरीज की जान है, जिसे बॉर्डर 2 में रखना इस मूवी का सम्मान बढ़ाने जैसा है।
