Bollywood throback Raveena tandon: निर्माता बने बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने अपनी अगली फिल्म 'पटना शुक्ला' की घोषणा कर दी है। इस फिल्म में मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन लीड रोल निभाएंगे। फिल्म एक सामाजिक ड्रामा है। इससे पहले साउथ की फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' में बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन ने अहम किरदार निभाया था। रवीना टंडन ने लंबे समय तक सिनेमाई पर्दे पर राज किया है और तमाम दिग्गज सितारों के साथ नजर आई हैं। फैंस में उनकी दीवानगी गजब की थी। रवीना उन अदाकाराओं में से है जिन्होंने अलग अलग तरह के रोल बेहद सहज अंदाज में किए हैं।
वैसे तो रवीना के हर किरदार की प्रशंसा की जाती है लेकिन साल 2017 में रवीना टंडन डायरेक्टर ओनिर की फिल्म शब में नजर आई थीं और इस फिल्म में उनके किरदार की खूब सराहना हुई थी। इस फिल्म में रवीना ने हॉटनेस की हदें पास कर दी थीं। इस फिल्म में रवीना टंडन ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था जो अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं है। वह अपने आनंद के लिए युवाओं को झांसे में लाती है और इसी झांसे में आ जाते हैं अभिनेता आशीष बिष्ट जोकि फिल्म में अफजर नाम के शख्स का किरदार निभाते हैं।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन रवीना और आशीष के इंटिमेट सीन की वजह से यह चर्चा में खूब रही। फिल्म में रवीना ने 13 साल छोटे एक्टर आशीष के साथ इंटिमेट होकर सनसनी मचा दी थी। इस फिल्म में रवीना ने इतने हॉट सीन दिए थे कि सेंसर बोर्ड ने इसे संवेदनशील मानते हुए टीवी टेलीकास्ट पर रोक लगा दी थी।
दोनों सितारों की हालत थी खराब
इंटिमेट सीन करते वक्त रवीना टंडन काफी सहज थीं लेकिन आशीष की उम्र के चलते संकोच था। वहीं इस सीन को पूरा करने में एक्टर की हालत खराब हो गई थी। फिल्म में रवीना संग सीन देने में आशीष काफी नर्वस हो गए। सीन करते वक्त उनके हाथ कांपने लगे। रवीना ने यह बात भांप ली और उन्होंने माहौल को हल्का किया। उसके बाद बड़ी आसानी से ये सीन फिल्मा लिए गए।
