Swara Bhaskar Pregnancy Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने लगभग 3 महीने पहले 16 फरवरी 2023 को समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद संग शादी कर ली। अब सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही है कि स्वरा भास्कर प्रेग्नेंट है, सिर्फ इतना ही नहीं दावा किया जा रहा है कि वह जुलाई के महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के नाम से यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल न्यूज में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस के पति फहाद ने इस बात की पुष्टि की है कि स्वरा प्रेग्नेंट हैं। हालांकि फहाद की तरफ से ऐसा कोई बयान अभी तक सामने नहीं आया है। आइए सोशल मीडिया पर वायरल उस खबर पर एक नजर डालते हैं।
swara bhaskar pregnancy news
क्या सच में प्रेग्नेंट है स्वरा भास्कर?
अभी तक ना ही स्वरा भास्कर और न ही उनके पति फहाद अहमद ने किसी भी प्रकार की प्रेग्नेंसी की खबरों पर रिएक्ट किया है। इस बीच सोशल मीडिया पर जिस पोस्ट के जरिए दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट है और जुलाई में अपने बच्चे को जन्म देने वाली है, वह झूठी है। एक न्यूज पोर्टल का नाम लेकर ये झूठी खबर चलाई जा रही है, इस खबर का स्क्रीनशॉट लेकर उस न्यूज पोर्टल ने भी साफ कर दिया है कि ये खबर फेक है और उनके नाम से चलाई जा रही है।
सोशल मीडिया पर आग बबूला हुए फैंस
स्वरा भास्कर के फैंस इस तरह की फेक न्यूज को पढ़कर आग बबूला हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भाई इस तरह की फेक खबरें नहीं चलानी चाहिए, कुछ लिखने से पहले ये तो सोचना ही चाहिए कि इससे एक्ट्रेस पर क्या असर पड़ेगा।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘अभी तक स्वरा की तरफ से ऐसा कोई बयान सामने नहीं आया है, प्लीज फेक खबरें चलाना बंद करो।’ बता दें कि प्रेग्नेंसी की खबरों पर फिलहाल स्वरा भास्कर ने चुप्पी साधी हुई है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
