Ek Bandaa Kaafi Hai: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की फिल्म ‘एक बंदा काफी है’ ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर झंडा गाड़ दिया है। देशभर में फिल्म को फैंस का जमकर प्यार मिल रहा है। फिल्म की स्टोरी और मनोज बाजपेयी की एक्टिंग सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म ‘एक बंदा काफी है’ में एक्टर मनोज बाजपेयी एक वकील की भुमिका निभा रहे हैं। यकीनन काले कोट में एक्टर ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है। फिल्म की सक्सेस के बाद अब मनोज बाजपेयी ने मूवी को लेकर बात की है। एक्टर ने इस प्यार के लिए फैंस को शुक्रिया अदा किया है। वहीं एक्टर ने कई खुलासे भी किए है।
Ek Bandaa Kaafi Hai Success
‘मुझे बाहर से कॉल आ रहे हैं’
फिल्म के बारे में बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा, ‘फिल्म की सफलता का पूरा क्रेडिट सिर्फ मुझे ही नहीं जाता बल्कि पूरी टीम ने इसे बनाने के लिए मेहनत की है। हम हमेशा से ही इस फिल्म को 10 0 प्रतिशत देना चाहते थे, क्योंकि हमे पता था कि हमारे पास एक अच्छी कहानी है और यही हुआ। मैं हमेशा से बच्चों के लिए कुछ करना चाहता था, जब में थिएटर करता था तब भी NGOs के साथ लगातार संपर्क में बना रहता था।’ इसके साथ ही मनोज बाजपेयी ने आगे बताया, 'मुझे उम्मीद नहीं थी कि फिल्म को इंडिया के साथ ही बाहर के देशों में भी इतना प्यार मिलेगा। मुझे कॉल और मैसेज आ रहे हैं बाहर से, लोगों फिल्म काफी पसंद आई है।
'लोग मुझे अपना केस लड़ने के लिए कह रहे हैं'
इसके साथ ही मनोज बाजपेयी ने बताया, 'मुझे ट्विटर से लेकर सोशल मीडिया हैंडल पर लोगों के मैसेज आ रहे हैं कि आप प्लीज हमारा केस भी लड़ लीजिए, मैं उन लोगों से कहता हूं कि अगर मैने आपका केस लड़ा तो यकीनन हार जाएंगे आप।' बता दें कि मनोज बाजपेयी की फिल्म 'एक बंदा काफी है' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी पर उपलब्ध है।
