बॉलीवुड

Animal में Bobby Deol के किरदार को देख भड़की एक्टर की माँ , कहा-तू ऐसे रोल मत किया........

Bobby Deol Mother React on Animal : एनिमल स्टार बॉबी देओल ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी वाइफ और बेटे को यह फिल्म कमाल की लगी लेकिन उनकी माँ प्रकाश कौर को यह फिल्म पसंद नहीं आई। उन्होंने कहा कि जब मेरी माँ ने यह फिल्म देखी तब उन्होंने कहा कि-'तू ऐसे रोल मत किया कर

Image

Prakash Kaur Reaction on Animal

Bobby Deol Mother React on Animal : रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) स्टार फिल्म एनिमल का इन दिनों खूब बज बना हुआ है। फिल्म में बॉबी देओल( Bobby Deol) के किरदार को खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस को उनका ये रूप बहुत पसंद आ रहा है। हाल ही में बॉबी देओल ने अपने किरदार के बारे में बात की और बताया कि परिवार को ये फिल्म कैसी लगी । स्टार ने बताया कि उनकी माँ और पापा को ये फिल्म कैसी लगी और क्या चीज पसंद आई।

एनिमल स्टार बॉबी देओल ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी वाइफ और बेटे को यह फिल्म कमाल की लगी लेकिन उनकी माँ प्रकाश कौर को यह फिल्म पसंद नहीं आई। उन्होंने कहा कि जब मेरी माँ ने यह फिल्म देखी तब उन्होंने कहा कि-'तू ऐसे रोल मत किया कर, मुझ से देखा नहीं जाता' एक्टर ने बताया कि मेरी माँ ऐसी फिल्में नहीं देखती उन्हें एक्शन फिल्में पसंद नहीं है और मैं अंत में मर जाता हूँ तो वह इसे देखकर भावुक हो गई। मैंने उन्हें समझाया कि यह बस एक रोल है, देखों मैं आपके सामने खड़ा हूँ मुझे कुछ नहीं हुआ। स्टार ने आगे बताया कि जब माँ ने "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" में जब उन्होंने पापा ( धर्मेन्द्र) की मौत को देखा तो भी वह भावुक हो गई थी।

बता दें कि एनिमल में बॉबी देओल ने विलेन का रोल किया है। उनके इस किरदार को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। बॉबी देओल ने बताया कि अभी पापा और भाई ने फिल्म नहीं देखी है बल्कि सभी घरवालों ने देख ली है और सबको एनिमल खूब पसंद आ रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article