Black Panther Box office Collection Day 1: ब्लैक पैंथर वकांडा ने बड़े पर्दे पर मचाया धमाका, पहले दिन करेंगी करोड़ों की कमाई!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 11, 2022, 08:48 PM IST

Black Panther Box office Collection Day 1: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स MCU की एक और फिल्म ब्लैक पैंथर वकांडा आज 11 नवंबर को रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म का क्रेज इंडिया में काफी दिखाई दे रहा है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार रिलीज के पहले ही दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज ब्लैक पैंथर वकांडा रिलीज हो गई है।
  • पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है।
  • अभी तक दर्शकों ने भी फिल्म को शानदार रिव्यू दिए हैं।

Black Panther Box office Collection Day 1: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स MCU की फिल्मों का क्रेज इंडिया में काफी ज्यादा है, खासकर युवाओं को इस तरह की एक्शन मूवी देखना काफी पसंद हैं। युवा मार्वल की फिल्म ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरेवर (Black Panther: Wakanda Forever) का बीते काफी समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरेवर आज 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हालांकि फिल्म के पहले पार्ट में ब्लैक पैंथर का किरदार निभाने वाले चैडविक बोसमैन (Chadwick Boseman) की कमी फैंस को काफी खली हैं। बता दें कि वह अब इस दुनिया में नही हैं।

black panther wakanda forever

black panther wakanda forever

ब्लैक पैंथर वकांडा को दर्शकों ने बताया सुपरहिट

बता दें कि फिल्म ब्लैंक पैंथर वकांडा दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। पहले ही दिन इंडिया में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बता दें की मार्वल की फिल्म अपने एक्शन और दमदार VFX के लिए जानी जाती हैं। हालांकि लोगों का मानना है कि यह फिल्म मॉर्वल की अब तक की सबसे ज्यादा इमोशनल फिल्म है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म इंडिया में पहले ही दिन धमाका कर सकती है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई करोड़ों में होने वाली है।

End of Feed