पति करण सिंह ग्रोवर के साथ Bipasha Basu ने शेयर की बेटी की क्यूट फोटो, फैन्स ने भी यूं लुटाया प्यार

Bipasha Basu Share Daughter Pic: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को इस साल पेरेंट्स बनने का सुख प्राप्त हुआ है। मां बनने के बाद बिपाशा बसु ने मंगलवार के दिन अपनी बेटी और पति करण सिंह ग्रोवर की एक बेहद प्यारी फोटोज शेयर की है। इस फोटो में बाप-बेटी चैन की नींद लेते हुए नजर आ रहे हैं।

Bipasha Basu Share Daughter Pic: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बोल्ड और स्टाइलिश अदाकाराओं में से एक बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने हाल ही में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बिपाशा बसु इन दिनों मां बनने के बाद अपनी लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं। फैन्स काफी समय बिपासा बसु की बेटी की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। फैन्स की इसी बेताबी को देखते हुए बिपाशा बसु ने कुछ देर पहले पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर की एक क्यूट फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है। इस फोटो को देखने के बाद फैन्स ने प्यार लुटाना शुरू कर दिया है।

Bipasha Basu

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इसी साल 12 नवंबर के दिन एक बेटी के माता-पिता बने हैं। इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी की घोषणा की और यह भी खुलासा किया कि उन्होंने बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है। मंगलवार शाम को बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी राजकुमारी की एक प्यारी सी झलक साझा की। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि बिपाशा की बेटी अपने पिता करण सिंह ग्रोवर के साथ सुकून भरी नींद लेती नजर आ रही हैं। फोटो में बाप-बेटी की बॉन्डिंग देख फैन्स ने भी प्यार बरसना शुरू कर दिया है।

End of Feed