Bigg Boss 16, 09 November Episode Spoiler: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के घर में ड्रामा, एक्शन और लड़ाई झगड़े की कोई कमी नहीं है। बिग बॉस 16 के घर में इस समय कप्तानी की कमान अब्दू रोजिक ने संभाली हुई है। हालांकि अब्दू की कप्तानी पर आज संकट के बादल मंडराने वाले हैं। बिग बॉस घर के बाकी सदस्यों को अब्दू की कप्तानी रेट करने के लिए कहते हैं। जिसमें सदस्यों को अब्दू की कप्तानी के लिए उन्हें 10 में से नंबर देने होंगे। इस बीच कुछ घरवाले अब्दू से कप्तानी छीनने की ताक में होंगे। आइए जानते हैं कि बिग बॉस के घर में आप आपको क्या-क्या देखने को मिलने वाला है।
Bigg Boss 16 09 November 2022 Episode
अर्चना और अब्दू के बीच फिर हुई गरमा-गर्मी
जब बिग बॉस घर वालो को अब्दू की कप्तानी के लिए उन्हें नंबर देने के लिए कहते हैं तो ज्यादातर सदस्य अब्दू की कप्तानी के लिए उनकी तारीफ करते हैं और अच्छे मार्क्स देते हैं। हालांकि दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी सदस्य हैं जिन्हें अब्दू की कप्तानी से परेशानी है। आज के एपिसोड में प्रियंका चौधरी, गौतम विज और अर्चना गौतम, अब्दू को उनकी कप्तानी में गलतियां गिनाते नजर आने वाले हैं।
इस बीच अर्चना और अब्दू के बीच एक बहस भी हो जाती है। अर्चना, अब्दू को सलाह देती हैं कि अगर वह बिग बॉस के घर में आए हैं तो उन्हें एक व्यक्त की तरह व्यवहार करना चाहिए। इसके साथ ही दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच बहस शुरू हो जाती है।
आज अब्दू की कप्तानी पर मंडराएंगे बादल
बिग बॉस 16 के घर में कप्तान अब्दू को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन आज उनकी कप्तानी पर गहरे बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। दरअसल बिग बॉस आज के एपिसोड में घरवालों को एक टास्ट देंगे। जिसमें घरवाले कुल दो टीमों में बंट जाएंगे। एक टीम वो जो अब्दू की कप्तानी बरकरार रखना चाहती है और दूसरी टीम वो जो कप्तानी की जिम्मेदारी अब्दू से छीनना चाहती है। ऐसे में अर्चना और टीना दत्ता के बीच में बहस हो जाएगी
