Akshay Kumar-Priyadarshan Movie Update: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच अक्षय कुमार की नई फिल्म को लेकर खबर सामने आ रही है। अक्षय कुमार एक बार फिर निर्देशक प्रियदर्शन (Priyadarshan) के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म में किस एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है, इसका भी खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते हैं कि प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की फिल्म में कौन सी एक्ट्रेस नजर आने वाली है।
4 साल बाद फिर साथ आएंगे अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन ने अपनी नई फिल्म के लिए किया साइन (Image Source: IMDb/ Reddit)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Tamannaah Bhatia ने Annu Kapoor के विवादित बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं, 'ये सब बातें...'
प्रियदर्शन-अक्षय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
एक्टर अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट है। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की फिल्म में एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भूमि पेडनेकर को प्रियदर्शन की अगली फिल्म में लीड फीमेल एक्ट्रेस के तौर पर साइन किया गया है। ये फिल्म अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर को साल 2022 में आई फिल्म रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) के चार साल बाद फिर से साथ लेकर आएगी। HT City से बातचीत में प्रियदर्शन ने दोनों की कास्टिंग की पुष्टि की।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा-हिना खान ने रचवाई पति के नाम की मेहंदी, शेयर की PICS
पहले भी साथ काम कर चुके हैं अक्षय और भूमि
अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर पहली बार 2017 में आई फिल्म टॉयलेट: एक प्रेम कथा (Toilet: Ek Prem Katha) में साथ नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद दोनों 2022 की फिल्म रक्षा बंधन में साथ दिखाई दिए। अब प्रियदर्शन की फिल्म में दोनों की वापसी होगी। हालांकि, नई फिल्म के टाइटल और भूमि के किरदार से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
