Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर को मिली रिलीज डेट, अब इस दिन हिलेंगे सिनामघर

Bhool Chuk Maaf Release Date Announce: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) की आने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'भूल चुक माफ' (Bhool Chuk Maaf) की रिलीज की घोषणा कर दी गई है। मेकर्स ने फिल्म 'भूल चुक माफ' को रिलीज करने के लिए मई का महिना चुना है।।

Bhool Chuk Maaf Release Date Announce: साल 2025 में कॉमेडी, हॉरर और एक्शन से भरपूर अलग-अलग जोनर की फिल्में आने वाले महीनों में रिलीज होने जा रही हैं। मेकर्स लगातार अपनी नई-नई फिल्मों की रिलीज डेट को अनाउंस कर रहे हैं। ऐसे में अब मेकर्स ने बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा 'भूल चुक माफ' की रिलीज की घोषणा कर दी है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म 'भूल चुक माफ' (Bhool Chuk Maaf) को मेकर्स किस महीने में सिनेमाघरों में लेकर पहुंच रहे हैं।

Bhool Chuk Maaf Release Date Announce

इस दिन रिलीज होगी 'भूल चुक माफ'

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया के माध्यम से राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चुक माफ' की रिलीज डेट कन्फर्म कर दी है। इस फिल्म को 9 मई के दिन सिनेमाघरों में पेश किया जाएगा। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का टीजर भी जारी किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। 'भूल चुक माफ' का निर्देश करण शर्मा ने किया है। फिल्म में पहली बार राजकुमार राव और वामिका गब्बी की जोड़ी ऑनस्क्रीन रोमांस करती दिखाई देगी।

End of Feed