Neha Raj bhojpuri song 2022: भोजपुरी गानों (Bhojpuri Songs) का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। अब इसी बीच एक और नया भोजपुरी गाना गदर मचा रहा है। भोजपुरी सिंगर नेहा राज (Neha Raj) का धांसू गाना 'जबसे हरदी बा लागल' रिलीज हो गया है। गाना रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर पसंद किया जा रहा है। गाने में लोकेशन के साथ साथ बैकग्राउंड डांसरों ने भी इसकी सुंदरता में चार चांद लगा दिए है। इस धमाकेदार भोजपुरी गाने में इंडस्ट्री की बबली गर्ल तोषी द्विवेदी नजर आ रही हैं। भोजपुरी सॉन्ग में तोषी ने एक दम दिल खोलकर परफॉर्म किया है। गाने के वीडियो पर कमेंट की बाढ़ आ गई है। नेहा और तोषी के फैंस इस पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।
bhojpuri song
