बॉलीवुड

विक्रम गोखले के निधन पर सेलेब्स ने जातया दुख, अक्षय कुमार बोले- मैंने उनसे बहुत सीखा...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 26, 2022, 05:38 PM IST

Vikram Gokhale Death : बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले के निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर है। एक्टर के निधन पर अक्षय कुमार से लेकर रवीना टंडन ने दुख जताया है।

Image

vikram gokhale (credit pic: instagram)

Vikram Gokhale Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) के निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर है। एक्टर ने 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। एक्टर पिछले कुछ दिनों से पुणा के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन से फैंस काफी दुखी है। विक्रम गोखले भले ही आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी यादें हमारे दिलों में हमेशा रहेगी। एक्टर को हम दिल दे चुके सनम और भूल भुलैया 2 जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता था। विक्रम गोखले ने हिंदी ही नहीं मराठी फिल्मों में भी काम किया था। वो एक शानदार अभिनेता थे। एक्टर के निधन पर रवीना टंडन, अनुपम खेर, अक्षय कुमार समेत कई सेलिब्रिटीज ने दुख जताया है।

सिनेमा जगत के लोगों ने दी विक्रम गोखल को श्रद्धांजलि

अक्षय कुमार ने साल 2007 में भूल भुलैया फिल्म में विक्रम गोखले के साथ काम किया था। एक्टर ने ट्वीट कर लिखा, गोखले जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। उनके साथ भूल भुलैया में काम किया था और मैंने उनसे बहुत सारी चीजें सीखी थी। ओम शांति।

अनुपम खेर ने भी गोखले जी के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है।

रवीना टंडन ने शो हाथ जोड़ते हुए फोटो शेयर की है।

भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने ट्वीट कर लिखा, मेरे पसंदीदा कलाकार विक्रम गोखले जी नहीं रहें। महादेव उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ओम शांति ओम।

फिल्म मेकर अशोक पंडित ने ट्वीट कर लिखा, मराठी रंगमंच, टीवी और सिनेमा के बादशाह आदरणीय विक्रम गोखले जी हमारे बीच नहीं रहे। इंडस्ट्री के लिए ये एक बहुत बड़ा नुकसान है। उनके परिवार को अपनी तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। पिछले हफ्ते अफवाह उड़ी थी एक्टर का निधन हो गया है। हालांकि इसके बाद उनके परिवार ने कहा था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है आप लोग उनके स्वस्थ होने की कामना करे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article