दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं Bharti Singh और Haarsh Limbachiyaa !! कॉमेडियन ने कहा '2025 एकदम परफेक्ट है...'

Bharti-Haarsh on expecting second child: कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) अक्सर अपने व्लॉग के जरिए फैन्स के बीच खुद को अपडेट रखते हैं। एक यूजर ने भारती से पूछा कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं। तो चलिए जानते हैं इस सवाल का भारती सिंह ने क्या जवाब दिया है।

Bharti-Haarsh on expecting second child: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ी और मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) अपने जोक्स और पंच लाइन्स से फैन्स को इम्प्रेस करने में सफल रहते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। हर्ष और भारती अक्सर अपनी पर्सनल के बारे में फैन्स को अपडेट देते रहते हैं। नए व्लॉग में इस कपल ने अपने फैन्स के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक यूजर ने भारती से सवाल करते हुए पूछा कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं। यूजर द्वारा पूछे गए इस सवाल का कॉमेडियन ने जवाब दिया कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं लेकिन उन्होंने 2025 में प्रेग्नेंट होने की इच्छा जताई।

Bharti Singh and Haarsh Limbachiyaa

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने नए व्लॉग में 3 महीनों बाद फैन्स के सवालों का जवाब दिया। भारती और हर्ष ने काफी महीनों पहले AMA सेशन रखा था। उस दौरान इस कपल का बेटा गोला उर्फ लक्ष्य छोटा था। अब इस AMA सेशन के दौरान एक प्रशंसक ने भारती से पूछा, 'भारती जी, आप क्या प्रेग्नेंट हैं?' हर्ष ने भारती से इस सवाल का जवाब देने के लिए कहा। भारती ने बताया, 'हम प्रेग्नेंट नहीं हैं। मगर में 2025 में प्रेगेंट होना चाहती हूं क्योंकि गोला अब 3 साल का हो गया है और यह परफेक्ट टाइम है। आप लोग भी प्रार्थना करें कि हम जल्द ही एक बेटे या बेटी के पेरेंट्स बने।'

End of Feed