Bhagam Bhag 2: परेश रावल का होगा डबल रोल, अक्षय कुमार-मनोज बाजपेयी संग मचाएंगे धमाल

Paresh Rawal Has Double Role in Bhagam Bhag 2: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुतबिक अक्षय कुमार और मनोज बाजपेयी की 'भागम भाग पार्ट 2' में (Bhagam Bhag 2) परेश रावल (Paresh Rawal) डबल रोल निभाते दिखाई देंगे।

Paresh Rawal Has Double Role in Bhagam Bhag 2: परेश रावल इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। परेश रावल (Paresh Rawal) उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने हर जोनर की फिल्मों में काम किया है। उनकी कॉमेडी को भी लोगों ने बेहद पसंद किया। ऐसी ही एक फिल्म है 'भागम भाग', जो 2006 में रिलीज हुई थी। अब इस मूवी का सीक्वल यानी 'भागम भाग पार्ट 2' (Bhagam Bhag 2) लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस मूवी को लेकर अब जो रिपोर्ट्स सामने आई है उसके परेश रावल का फिल्म में डबल रोल होने वाला है। (इसे भी पढ़ें: रणबीर कपूर की 'रामायण' का हिस्सा नहीं होंगे विजय सेतुपति, सच्चाई से उठ गया पर्दा)

Paresh Rawal Has Double Role in Bhagam Bhag 2

Pic Credit: IMDb

'भागम भाग 2' में डबल रोल निभाएंगे परेश रावल

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट जब परेश रावल से पूछा गया कि आप 'भागम भाग 2' में डबल रोल निभा रहे हैं तो उन्होंने कहा, 'हां मैं कर रहा हूं।' उन्होंने आगे कहा,'मैं खुद भी बहुत उत्साहित हूं। मजा आएगा...धमाल होगा।' यह बात फाइनल हो गई है कि परेश रावल इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। 'भागम भाग 2' ऐसी पहली मूवी हैं जिसमें परेश रावल डबल रोल निभाने वाले हैं। इससे पहले भी परेश रावल 'अंदाज अपना-अपना', 'जनम कुंडली', 'चोर मचाए शोर' और 'ओए लकी लकी ओए' जैसी फिल्मों में डबल रोल निभाए हैं। (इसे भी पढ़ें: घमंड के नशे में चूर गोविंदा ने इन 6 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मारी थी लात, अब मलते रहते हैं दोनों हाथ)

'भागम भाग' को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। इस मूवी में परेश रावल के साथ अक्षय कुमार और गोविंदा नजर आए थे। वहीं दूसरी ओर 'भागम भाग 2' को राज शांडिल्य डायरेक्ट कर रहे हैं। इस मूवी में गोविंदा को मनोज बाजपेयी ने रिप्लेस किया है। वहीं दूसरी ओर परेश रावल को आने वाले दिनों में अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' में देखा जाएगा।

End of Feed