Besharam Rang Song: दीपिका पादुकोण-शाहरुख खान की बोल्ड केमिस्ट्री ने हिलाया इंटरनेट, देखें वीडियो

Besharam Rang Song Released: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग' मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। गाने में दीपिका पादुकोण का बोल्ड अवतार देखने के बाद लोगों के पसीने छूट गए हैं। फैन्स शाहरुख-दीपिका की केमिस्ट्री को पसंद कर रहे हैं।

Shah Rukh Khan's 'Pathaan' Song Besharam Rang out: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मच अवेटेड फिल्म 'पठान' (Pathaan) लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने फिल्म के कई पोस्टर्स एक साथ रिलीज किए थे, जिन्हें देख फैन्स के बीच फिल्म को देखने का उत्साह और भी बढ़ गया है। ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'बेशरम रंग' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है। इस गाने में दीपिका पादुकोण के बोल्ड और दिलकश अवतार ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

Shah Rukh Khan and Deepika Padukone

रिलीज हुआ 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग'

End of Feed