SCOOP: Aamir Khan से पहले Shah Rukh Khan बनने वाले थे लाला अमरनाथ, कोविड की वजह से अधूरा रह गया सपना

आमिर खान जल्द ही डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के साथ लाला अमरनाथ की बायोपिक शुरू करेंगे, जो अगले साल तक आएगी। आमिर खान से पहले शाहरुख खान पर्दे पर लाला अमरनाथ प्ले करने वाले थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द ही पर्दे पर आएगी लाला अमरनाथ की बायोपिक
  • शाहरुख खान बनाने वाले थे ये बायोपिक मूवी
  • आमिर खान-आशुतोष गोवारिकर ने मिलाया है हाथ

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की सितारे जमीन पर साल 2025 में रिलीज हुई थी, जिसकी काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने कमाल का काम किया था और दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। सितारे जमीन पर के बाद अब आमिर खान ने डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के साथ ललकारा के लिए हाथ मिलाया है। ये फिल्म भारतीय क्रिकेटर लाला अमरनाथ की जिंदगी पर आधारित होगी, जो 1947 भारत-पाक बंटवारे से शुरू होगी। आमिर और आशुतोष ने साल 2001 में लगान जैसी सफल फिल्म दी थी, जिसने सालों साल दर्शकों का एंटरटेनमेंट किया है। यही कारण है कि दर्शक इन दोनों की ललकारा के लिए काफी एक्साइटेड हैं। आमिर-आशुतोष से पहले भी लाला अमरनाथ की बायोपिक की चर्चा हुई थी, जिसमें शाहरुख खान दिखाई देने वाले थे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'Satluj' के हटाए जाने पर Diljit Dosanjh ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'फिल्म का हश्र जसवंत सिंह खालरा जैसा ही...'

SCOOP: Aamir Khan से पहले Shah Rukh Khan बनने वाले थे लाला अमरनाथ, कोविड की वजह से अधूरा रह गया सपना

SCOOP: Aamir Khan से पहले Shah Rukh Khan बनने वाले थे लाला अमरनाथ, कोविड की वजह से अधूरा रह गया सपना

Shah Rukh Khan करने वाले थे लाला अमरनाथ की बायोपिक मूवी

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने सालों पहले शाहरुख खान के साथ मिलकर लाला अमरनाथ की बायोपिक बनाने की सोची थी। इस बायोपिक मूवी के लिए शाहरुख खान काफी एक्साइटेड भी थे। सूत्र के अनुसार, "शाहरुख खान की जीरो रिलीज हो चुकी थी और राजकुमार हिरानी की संजू रिलीज होने वाली थी, जिसके बाद दोनों ने एक मूवी के लिए मुलाकात की। राजकुमार ने शाहरुख को लाला अमरनाथ की बायोपिक का आइडिया दिया था, जो एक्टर को काफी पसंद भी आया था। हालांकि कुछ कारणों के चलते ये मूवी कभी भी फ्लोर पर नहीं जा पायी। उसी दौरान कोरोना भी आ गया और ये आइडिया हमेशा हिरानी के लैपटॉप में ही बंद रह गया। इसके बाद दोनों ने डंकी के लिए हाथ मिलाया जो 2023 में रिलीज हुई थी।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: SS Rajamouli की 'Varanasi' से Mahesh Babu का लुक लीक! फैन्स ने की रणबीर कपूर से तुलना

End of Feed