Man vs Wild: विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा संग खतरों का सामना करेंगे Bear Grylls! फैंस को मिलेगी गुड न्यूज

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 7, 2023, 10:49 AM IST

Virat Kohli and Priyanka Chopra in Man vs Wild: इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। टीवी के पॉप्यूलर शो मैन वर्सेज वाइल्ड में अब विराट और प्रियंका बियर ग्रिल्स के साथ नजर आ सकते हैं। आइए पूरी खबर जानते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बियर ग्रिल्स के शो में नजर आ सकते हैं विराट-प्रियंका।
  • मैन वर्सेज वाइल्ड के लिए दोनों को अप्रोच किया गया है।
  • सोशल मीडिया पर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Virat Kohli and Priyanka Chopra in Man vs Wild: इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। टीवी के पॉप्यूलर शो मैन वर्सेज वाइल्ड (Man vs Wild) में अब विराट और प्रियंका बियर ग्रिल्स (Bear Grylls) के साथ नजर आ सकते हैं। इससे पहले भी पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर अक्षय कुमार और रणवीर सिंह तक बियर ग्रिल्स के शो में नजर आ चुके हैं। इंडिया में इस शो को काफी पसंद किया जाता है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक इस शो के फैन हैं। अब खबर सामने आ रही हैं कि बियर ग्रिल्स की टीम अपने अपकमिंग सेलेब्रिटी एपिसोड के लिए विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा के साथ बातचीत कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों जल्द ही मैन वर्सेज वाइल्ड में नजर आ सकते हैं। आइए पूरी खबर पर नजर जानते हैं।

End of Feed