BMCM Twitter Review: Akshay Kumar-Tiger Shroff के एक्शन संगम ने उड़ाया गर्दा, दर्शकों ने भी दिया पावर पैक रिव्यू

Bade Miyan Chote Miyan Tiwtter Review: आज ईद के खास मौके पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्म को देखने के बाद जनता के रिव्यू क्या है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Bade Miyan Chote Miyan Tiwtter Review: बॉलीवुड के दो एक्शन पैक एक्टर्स अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। आज 11 अप्रैल को ईद के मौके पर उनकी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां बड़े परदे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म के लिए एक्टर्स के फैंस काफी ज्यादा उत्सुक थे, तभी तो सभी आज भारी मात्रा में थियेटर पहुंचे। इसी के साथ अब फिल्म देखने एक बाद फैंस सोशल मीडिया पर अपने रिव्यू देने में लगे हुए हैं, ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की जनता की नजरों में फिल्म कैसी उतरी।

Bade Miyan Chote Miyan Tiwtter Review

फिल्म बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है, साथ ही ट्रैलर में दिखे एक्शनस को काफी ज्यादा पसंद किया गया। आब आज फिल्म रिलीज होते ही एक यूजर ने रिव्यू देते हुए लिखा की बड़े मियां छोटे मियां एक सरप्राइज पैकेज होगा, यह फिल्म उबरकर आएगी और बड़ी व्यावसायिक सफलता साबित होगी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा की अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के एड्रेनालाईन-पंपिंग सीन्स के साथ फिल्म का पहला भाग मनोरंजक और गहन था! गति सीट के किनारे पर बनी रहती है, और क्रिया मनमोहक है! यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि कहानी दूसरे भाग में कैसे सामने आती है!

End of Feed