Baatein Dil Se: सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) अपनी दमदार आवाज और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। अब मीका सिंह टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के पॉडकास्ट ‘बातें दिल से’ (Baatein Dil Se) में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी, करियर और कई दिलचस्प किस्सों पर खुलकर बात की। इस दौरान मीका ने अपने पुराने दिनों से जुड़े कई राज भी साझा किए। बातचीत के बीच जब बादशाह का जिक्र हुआ तो मीका सिंह ने ऐसा मजेदार और बेबाक बयान दे दिया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Baatein Dil Se में मीका सिंह खोलेंगे जिंदगी के राज, टीजर देख एक्साइटेड हुए फैंस)
मीका सिंह ने खुद को बताया असली बैड बॉय (pic credit-baatein dil se)
मीका सिंह ने कही ये बात
सिंगर मीका सिंह ने टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के पॉडकास्ट ‘बातें दिल से’ में बादशाह को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, जब नाविका कुमार ने मीका सिंह से पूछा कि उन्होंने मुंबई आने के बाद हमर कार कैसे खरीदी और उसके लिए पैसे कहां से आए, साथ ही क्या उनके भाई दिलेर मेहंदी ने कभी उनसे पैसों के बारे में सवाल नहीं किया, तो सिंगर ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। मीका सिंह ने कहा कि उन दिनों उनके भाई को लगता था कि वह ‘डकैत टाइप’ हैं। उन्होंने खुद को ‘फुल बैड बॉय’ बताते हुए कहा कि वह आज भी बैड बॉय हैं, लेकिन इसका मतलब ‘प्लेबॉय’ होना नहीं है। उनके मुताबिक, बैड बॉय वह है जो जरूरत पड़ने पर अपने लोगों की रक्षा के लिए सबसे आगे खड़ा हो।
मीका सिंह आगे ने कहा कि जब भी किसी सिंगर को परेशानी हुई, वह हमेशा सबसे आगे खड़े रहे। हालांकि, अब वह एनजीओ के जरिए जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं। उन्होंने बादशाह का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि बादशाह उन्हें आज भी भोला बच्चा मानते हैं और उन्होंने शायद आज तक एक मच्छर भी नहीं मारा होगा। वहीं, मीका ने बताया कि अपने दोस्तों के लिए उन्होंने उस दौर में कई लड़ाइयां लड़ीं, क्योंकि तब उनमें उतनी समझ नहीं थी
