बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना जल्द ही कई सारी फिल्में लेकर दर्शकों के सामने आएंगे, जिनमें से उड़ता तीर भी एक होगी। आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर एक स्पाई कॉमेडी मूवी है, जिस जॉनर को दर्शकों ने ज्यादा एक्सप्लोर नहीं किया है। इस फिल्म में उनके साथ अदाकारा सारा अली खान नजर आएंगी। इंडस्ट्री से सामने आई ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म उड़ता तीर को मेकर्स ने 9 अक्टूबर 2026 के दिन सिनेमाघरों में लाने का फैसला लिया है। इस दौरान लोगों का मूड लाइट होता है, जिस कारण मेकर्स ने उड़ता तीर जैसी हल्की-फुल्की मूवी के लिए ये तारीख चुनी है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: बदल गई Shraddha Kapoor की EETHA की रिलीज डेट, दिसम्बर में होगी रिलीज
Ayushmann Khurrana-Sara Ali Khan की Udta Teer 9 अक्तूबर 2026 को होगी रिलीज
जल्द शुरू होगा Udta Teer का प्रमोशन
बॉलीवुड इनसाइडर्स की मानें तो आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की इस अपकमिंग मूवी का प्रमोशन जल्द ही शुरू होगा। मेकर्स ने उड़ता तीर की रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर अनाउंस कर दी है और अब वो जल्द ही इसका ट्रेलर और गाने दर्शकों के सामने पेश करेंगे। माना जा रहा है कि आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ये स्पाई कॉमेडी मूवी दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Trailer: 'गद्दी' पाने की लड़ाई के बीच मचेगा घमासान, ट्रेलर देख उतावले हुए फैन्स
पति पत्नी और वो दो में दिखाई दिए थे Ayushmann Khurrana-Sara Ali Khan
कलाकार आयुष्मान खुराना और अदाकारा सारा अली खान को दर्शकों ने कुछ दिनों फिल्म पति पत्नी और वो दो में साथ देखा था। इन दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार दिया था। जहां आयुष्मान ने एक वन अधिकारी का रोल प्ले किया था, तो वहीं सारा अली खान उनकी दोस्त के रूप में नजर आई थीं। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान दोनों ही इस वक्त करियर में बहुत अच्छा नहीं कर पा रहे हैं और इनकी पिछली फिल्मों ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है। आयुष्मान और सारा दोनों को ही उम्मीद है कि ये फिल्म उड़ात तीर के साथ बॉक्स ऑफिस पर वापसी करेंगे और फैंस का जमकर मनोरंजन करेंगे।
