Yeh Prem Mol Liya Title Track: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और एक्ट्रेस शरवरी (Sharvari) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' (Yeh Prem Mol Liya) का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही यह गाना लोगों की पहली पसंद बन गया है। इस फिल्म में प्रेम का किरदार निभा रहे आयुष्मान खुराना अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शरवरी भी बेहद प्यारी लग रही हैं। गाने में आयुष्मान और शरवरी शादी के बंधन में बंधते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच की प्यारी केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Medha Shankr संग शादी की अफवाहों पर Samay Raina ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'अभी इसे टालना...')
'ये प्रेम मोल लिया' का टाइटल ट्रैक हुए रिलीज
'ये प्रेम मोल लिया' का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज
'ये प्रेम मोल लिया' के टाइटल ट्रैक में आयुष्मान खुराना और शरवरी की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। गाने में दोनों पारंपरिक रस्मों के बीच एक-दूसरे के साथ प्यार भरे पल बिताते नजर आते हैं। दोनों एक-दूसरे से चोरी-चोरी नजरें मिलाते हैं। गाने के विजुअल्स में रंग-बिरंगे सेट, ट्रेडिशनल आउटफिट और शादी का माहौल बेहद शानदार है। दुल्हन के लुक में शरवरी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, वहीं आयुष्मान भी दूल्हे के अंदाज में काफी जंच रहे हैं। इस मूवी का निर्देशन सूरज आर. बड़जात्या ने किया है। ऐसे में टाइटल ट्रैक में परिवार, रिश्तों, परंपराओं और प्यार का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'मैं सीक्वल नहीं बनाता'-Andaz Apna Apna 2 को लेकर Rajkumar Santoshi ने तोड़ी चुप्पी, नई फिल्म का किया ऐलान)
इस मूवी के गाने का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया है जबकि गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। टाइटल ट्रैक को श्रेया घोषाल और निहाल टौरो ने अपनी आवाज दी है। वहीं मेघदीप बोस ने गाने को अरेंज और प्रोड्यूस किया है। इसके म्यूजिकल अरेंजमेंट में सुहास परब, सुभाष परब और बरजिन कॉन्ट्रैक्टर समेत कई कलाकारों ने योगदान दिया है।
पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष्मान और शरवरी
'ये प्रेम मोल लिया' में आयुष्मान खुराना और शरवरी की जोड़ी पहली बार ऑनस्क्रीन दिखाई देगी। फैन्स इस फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए बेताब हैं। सूरज आर. बड़जात्या के निर्देशन में बन रही यह फिल्म प्यार, परिवार, रिश्तों और भारतीय परंपराओं पर आधारित म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर बताई जा रही है। फिल्म को राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं। 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
