Awarapan 2 Trailer: दर्द के समुंदर में डूबा दिखा शिवम, फैंस ने बरसाया प्यार

इमरान हाशमी की नई फिल्म आवारापन 2 का ट्रेलर मेकर्स ने जारी कर दिया है, जिसे फैंस से कमाल का रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म आवारापन 2 14 अगस्त 2026 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आवारापन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज
  • 14 अगस्त 2026 के दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज
  • इमरान हाशमी लौटे शिवम के अवतार में

इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी स्टारर आवारापन 2 का ट्रेलर मेकर्स ने 6 अगस्त 2026 के दिन जारी कर दिया है। आवारापन 2 के ट्रेलर का इंतजार दर्शक लम्बे समय से कर रहे थे, जिस कारण ये रिलीज होते ही इंटरनेट पर चर्चा में आ चुका है। फिल्म आवारापन 2 के ट्रेलर के साथ इमरान हाशमी एक बार फिर से दर्शकों को शिवम के दर्दभरे संसार में ले जाने को तैयार हैं, जिसने सालों पहले लोगों की आंखें नम कर डाली थीं। फिल्म आवारापन 2 का ट्रेलर 1.25 मिनट का है लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि ये रोमांचिक नहीं करता है।

Awarapan 2 Trailer: दर्द के समुंदर में डूबा दिखा शिवम, फैंस ने बरसाया प्यार

Awarapan 2 Trailer: दर्द के समुंदर में डूबा दिखा शिवम, फैंस ने बरसाया प्यार

फैंस से Awarapan 2 के ट्रेलर को मिला कमाल का रिस्पॉन्स

जैसे ही मेकर्स ने अवारापन 2 का ट्रेलर जारी किया, वैसे लोगों ने इस पर रिएक्शन देने शुरू कर दिए। लोगों को ये पसंद आ रहा है और वो शिवम के दर्द का हिस्सा बनने को तैयार हैं। लोग लगातार कमेंट करके मेकर्स की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने ये फिल्म बनाई क्योंकि आवारापन संसार से उनकी सालों पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं। एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, "क्या कमाल का ट्रेलर काटा है मेकर्स ने... इसे देखने के बाद तो टिकिट खरीदना बनता है।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "इमरान हाशमी एक बार फिर से आवारापन करने को तैयार हैं और हम उनकी आवारगी देखने के लिए कमर कस चुके हैं।"

End of Feed