Awarapan 2: इमरान हाशमी की फिल्म में सेकंड लीड नहीं होंगी Manushi Chhillar, मेकर्स की तलाश जारी

Manushi Chhillar Not in Awarapan 2: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' में मानुषी छिल्लर सेकंड लीड के तौर पर नजर आने वाली थीं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो मानुषी छिल्लर की कास्टिंग की खबर झूठीं निकलीं हैं।

Manushi Chhillar Not in Awarapan 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर इमरान हाशमी ने अपनी फिल्म 'आवारापन 2' की तैयारियां शुरू कर दी है। कई दिनों से ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही थी कि इमरान हाशमी की फिल्म में सेकंड लीड के तौर पर मेकर्स ने मानुषी छिल्लर को कास्ट किया है। एक तरफ फिल्म 'आवारापन 2' मिलने के बाद मानुषी छिल्लर के फैन्स बेहद खुश थे लेकिन अब जो लेटेस्ट लेटेस्ट वायरल हो रही हैं उनके अनुसार मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) को फिल्म से बाहर कर दिया है।

Manushi Chhillar Not in Emraan Hashmi's Awarapan 2

Images Source: IMDb

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार मानुषी छिल्लर की फिल्म 'आवारापन 2' की कास्टिंग की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। वो फिल्म को नहीं कर रही हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्र ने बताया कि मेकर्स आने वाले दिनों में फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मानुषी छिल्लर की जगह इस मूवी में किस हीरोइन को सेकंड लीड के लिए फाइनल किया जाता है।

End of Feed