आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने कश्मीर पहुंचे अतुल कुलकर्णी , देशवासियों से कहा "हिंदोस्तां की ये जागीर है" सभी घूमने आओ

Atul Kulkarni Visit Pahalgam after Terror Attack: अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने पहलगाम पहुंचकर आतंकी हमले के बाद पसरे सन्नाटे पर बात की। उन्होंने लोगों से अपील की है कि हमें कश्मीर जाना चाहिए यह हमारे देश का हिस्सा है। मैं मुंबई में बैठकर यह नहीं कह सकता था इसलिए मैं यहां आया।

Atul Kulkarni Visit Pahalgam after Terror Attack: बॉलीवुड अभिनेता अतुल कुलकर्णी( Atul Kulkarni) हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम पहुंचे हैं। बीते कुछ दिन पहले हुए आतंकी हमले से देश में डर का माहौल है। जिस तरह से पहलगाम में टूरिस्ट को मारा गया इसके बाद से कोई भी वहाँ जाने को तैयार नहीं है। हाल यह है कि लोगों से भरा रहने वाला पहलगाम अब बिल्कुल खाली हो गया है। इसी बीच एक्टर अतुल कुलकर्णी कश्मीर पहुंचे और उन्होंने पहलगाम का दौरा किया। वहाँ पहुंचकर एक्टर ने दिखाया कि अब कश्मीर का क्या हाल है।

Atul Kulkarni Visit Pahalgam after Terror Attack

अतुल कुलकर्णी( Atul Kulkarni) को जैसे ही पता चला कि आतंकी हमले के बाद पहलगाम बिल्कुल खाली हो गया है, कोई भी वहां जाना नहीं चाहता। तब उन्होंने फैसला किया कि मैं घर बैठे लोगों को कश्मीर जाने का संदेश नहीं दे सकता मुझे वहां जाना होगा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं जिसमें वह कश्मीर का हाल दिखा रहे हैं। एक वीडियो में उन्होंने एक लड़के को हाथ में तिरंगा पकड़े हुए दिखाया है। उन्होंने पहलगाम में घूमते हुए तस्वीरें ली और लोकल लोगों से मुलाकात की। अपनी एक शायरी में अतुल ने लिखा "ये भारत की संपत्ति है। हिम्मत डर से भारी है। ये भारत की संपत्ति है। नफरत की जगह प्यार ने ले ली है। चलो कश्मीर चलते हैं। चलो सिंध, झेलम किनारे चलते हैं। मैं आया हूँ, तुम भी आओ।"

End of Feed