Ramayana 1st Review: Ashish Chanchlani ने Ranbir Kapoor-Yash की मूवी को बताया 'Historic Blockbuster'

यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म रामायण देख ली है। आशीष चंचलानी के अनुसार फिल्म रामायण ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर है, जिसे दर्शक बेशुमार प्यार देंगे।

Ramayana 1st Review: बॉलीवुड डायरेक्टर नितेश तिवारी की नई फिल्म रामायण रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। बीती शाम फिल्म रामायण के मेकर्स ने एक खास स्क्रीनिंग का इंतजाम किया था, जिसमें कई नामी लोग पहुंचे थे। इन्हीं में मशहूर यूट्यूबर आशीश चंचलानी भी शामिल थे, जिन्होंने रामायण देखने के बाद इसका रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर किया। आशीष चंचलानी ने फिल्म रामायण की जमकर तारीफ की है और कहा है कि इसमें ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर बनने के सारे गुण हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'Ramayana' के म्यूजिक से प्रभावित नहीं हुए Sunil Lahri, रणबीर कपूर को लेकर कही ये बात

Ramayana 1st Review:Ashish Chanchlani ने Ranbir Kapoor-Yash की मूवी को बताया 'Historic Blockbuster'

Ramayana 1st Review:Ashish Chanchlani ने Ranbir Kapoor-Yash की मूवी को बताया 'Historic Blockbuster'

रामायण का रिव्यू शेयर करते हुए आशीष चंचलानी ने लिखा है, "रामायण एक ब्लॉकबस्टर मूवी है, जिसमें दर्शकों को कुछ ऐसे एक्शन सीन्स देखने के लिए मिलेंगे, जो उन्होंने इंडियन सिनेमा में कभी नहीं देखे हैं। सांसें रोक देने वाले विजुअल्स के अलावा इस मूवी की सबसे खास बात डायरेक्टर नितेश तिवारी का डायरेक्शन है। उन्होंने कमाल का काम किया है और हर डिपार्टमेंट पर पकड़ बनाए रखी है। कास्टिंग की बात की जाए तो रणबीर, साई और यश ने कमाल का काम किया है। रवि दुबे ने लक्ष्मण के रोल को बहुत ईमानदारी से पेश किया है, जिसके लिए उनकी तारीफ होनी चाहिए।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana में भगवान राम बनने के लिए Ranbir Kapoor ने डेढ़ साल की ट्रेनिंग, इंडियन ओलंपियन से सीखी तीरंदाजी

यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने कलाकारों और डायरक्टर के साथ-साथ निर्माता और तकनीकि डिपार्टमेंट के लोगों की भी जमकर तारीफ की है। आशीष चंचलानी ने अपने पोस्ट में दर्शकों से ये खास गुजारिश की है कि वो रामायण को बड़ी स्क्रीन पर ही देखें क्योंकि मेकर्स ने इसे बिग स्क्रीन एक्सपीरियंस के लिए ही बनाया है।

End of Feed