दो दशक बाद किसी महिला को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, सातवीं अदाकारा हैं आशा पारेख

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 09:11 AM IST

दिग्गज हिंदी फिल्म अभिनेत्री आशा पारेख को दादासाहेब फाल्के पुरस्कारों में सिनेमा में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 1992 में उन्हें सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

Dadasaheb Phalke Award: दिग्गज हिंदी फिल्म अभिनेत्री आशा पारेख को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (president draupadi murmu) द्वारा इस साल दादासाहेब फाल्के पुरस्कारों में सिनेमा में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान (lifetime achievement award) से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर (Anurag Thakur) ने अभिनेत्री के सम्मान की घोषणा मंगलवार को की। लगभग 5 दशकों के करियर में, आशा पारेख ने 10 साल की उम्र में एक बाल कलाकार के रूप में अपने सफर की शुरूआत फिल्म 'मां' में बेबी आशा पारेख नाम से की थी।

दो दशक बाद किसी महिला को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, सातवीं अदाकारा हैं आशा पारेख

1992 में उन्हें सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। तीन साल बाद, आशा ने 'आंदोलन' में अभिनय किया और बाद में 1999 की फिल्म 'सर आंखों पर' में अपनी कैमियो उपस्थिति के बाद उन्होंने फिल्मों से संन्यास ले लिया। अब वह रियलिटी शोज के मंचों पर नजर आती हैं।

End of Feed