Ranbir Kapoor as Lord Ram: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण पार्ट 1 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी पर सभी की नजरें टिकी हुई है फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल निभाने वाले हैं। वहीं साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी इसमें माता सीता के रोल में नजर आएंगी। सबसे ज्यादा चर्चा रणबीर कपूर के रोल को लेकर हो रही है। लोग ये सवाल कर रहे हैं कि रणबीर कपूर, भगवान राम का रोल निभा पाएंगे या नहीं? इस बीच एक्टर अरुण गोविल ने रणबीर कपूर को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।
pic credit- zoom/instagram
अरुण गोविल ने कही ये बात
अरुण गोविल, जो रामानंद सागर की 1987 की 'रामायण' में भगवान राम के किरदार से घर-घर में मशहूर हुए थे, अब नितेश तिवारी की नई 'रामायण' में राजा दशरथ के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगी। इस बीच टीवी एक्टर अरुण गोविल ने रणबीर कपूर की तारीफ की है। FWICE और CAWT के इवेंट में अरुण ने कहा कि रणबीर भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं। वे अच्छे एक्टर और अच्छे इंसान हैं।
'आदिपुरुष' और रामायण में क्या है अंतर
गोविल ने कहा कि भगवान का रोल निभाने के लिए शुद्ध और अच्छी आत्मा वाला होना जरूरी है। लुक भी बहुत महत्वपूर्ण है। लोगों को देखते ही लगना चाहिए कि भगवान ऐसे ही हो सकते हैं।उन्होंने पुरानी 'रामायण' की विरासत का जिक्र किया और कहा कि नई फिल्म से तुलना होना स्वाभाविक है। लेकिन उन्होंने 'आदिपुरुष' से तुलना को खारिज किया और कहा कि 'रामायण' और 'आदिपुरुष' में बहुत फर्क है।
इस फिल्म में भी धमाल मचाएंगे रणबीर कपूर
बताते चलें कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म लव एंड वॉर में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आएंगे। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल पार्क को देखने के लिए भी लोग बेताब हैं।
