हाल ही में विमल इलायची के विज्ञापन में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की एंट्री हुई थी और जैसे ही उनका विज्ञापन टीवी पर प्रदर्शित हुआ तो फैंस नाराज हो गए। फैंस ने उन पर धूम्रपान को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इसके बाद मामला बढ़ा तो अक्षय कुमार ने फैंस से माफी मांगी और खुद को विज्ञापन से अलग कर लिया। अब खबर है कि अक्षय कुमार से सबके लेकर केजीएफ स्टार यश ने पान मसाला ब्रांड के विज्ञापन की डील ठुकरा दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यश को पान मसाला ब्रांड ने एक एंडोर्समेंट के लिए करोड़ों का ऑफर दिया था। यश के एंडोर्समेंट डील्स को मैनेज करने वाली कंपनी Exceed Entertainment ने इस बात की पुष्टि की है। हेड Arjun Banerjee ने प्रेस स्टेटमेंट जारी कर लिखा- पान मसाला और ऐसे प्रोडक्ट सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं जिसकी वजह से यश ने इसे ठुकराकर हीरोइक फैसला लिया है। अपने फैंस के हित में उनका ये फैसला काफी अहम है।
एक तरफ केजीएफ चैप्टर 2 से दर्शकों का दिल जीत रहे यश ने अपने इस फैसले से प्रशंसकों को और खुश कर दिया है।उन्होंने ये साबित कर दिया है कि वह असल जिंंदगी में भी हीरो हैं जो ऐसे दमदार फैसले ले सकते हैं। एक तरफ जहां बॉलीवुड के सितारों में पान मसाला ब्रांड से जुड़ने की होड़ सी लगी हुई है, ऐसे में यश का ये फैसला तरीफ करने वाला है। सोशल मीडिया पर उनके इस कदम की सराहना हो रही है।
इससे पहले पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ने भी तंबाकू ब्रांड के साथ जुड़ने से मना किया था। अल्लू को भी पान मसाला ऐड के लिए मोटी रकम दी जा रही थी लेकिन उन्होंने फैंस की सेहत को ध्यान में रखते हुए इस ऑफर को ठुकरा दिया था। अल्लू के इस कदम की काफी सराहना हुई थी।

