जब 63 साल पहले जगदीप की एक्टिंग से खुश हो गए थे पंडित नेहरू, दिया था ये खास तोहफा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2020, 11:48 PM IST

Pandit Nehru Gift to Jagdeep: साल 1957 में रिलीज हुई जगदीप की फिल्म हम पंछी एक डाल के में उनका अभिनय देख पंडित जवाहरलाल नेहरू इतना खुश हुए कि उन्हें ये तोहफा दे दिया।

जब 63 साल पहले जगदीप की एक्टिंग से खुश हो गए थे पंडित नेहरू, दिया था ये खास तोहफा

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर जगदीप यानी सैय्यद इश्तियाज अहमद जाफरी का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने करीब 400 फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई। जगदीप ने शोले, अंदाज अपना अपना, सूरमा भोपाली, दो बीघा जमीन, अंदाज अपना अपना, ब्रह्माचारी, पुराना मंदिर, आर पार, हम पंछी एक डाल के जैसी फिल्मों में काम किया। 

पंडित नेहरू ने दिया था ये तोहफा

जगदीप अपनी बेहतरीन एक्टिंग और कॉमेडी के लिए जाने जाते थे। साल 1957 में रिलीज हुई फिल्म हम पंछी एक डाल के को बहुत पसंद किया गया था और उनके काम की बहुत तारीफ हुई थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग से भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू इतने खुश हुए थे कि उनके लि‍ए अपना पर्सनल स्‍टाफ न‍ियुक्‍त कर द‍िया था। 

1947 में हो गया था पिता का निधन

29 मार्च 1939 को जन्मे जगदीप के पिता का निधन साल 1947 में भारत- पाकिस्तान के बंटवारे के समय हो गया था। जिसके बाद उनकी मां उन्हें मुंबई ले आईं थीं जहां उनके परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। 

अनाथालय में काम करती थीं मां

जगदीप की मां घर खर्च चलाने और अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए बहुत मेहनत करती थीं। पैसा कमाने के लिए उन्होंने एक अनाथालय में कुक (खाना बनाने) का काम शुरू कर दिया था। जगदीप को अपनी मां का इस तरह काम करना अच्छा नहीं लगा और उन्होंने स्कूल छोड़कर सड़क पर सामान बेचना शुरू कर दिया था।

बाद में उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और अपनी एक्टिंग के दम पर नाम कमाया। मालूम हो कि जगदीप ने तीन शादियां की थीं और उनके 6 बच्चे हैं। तीन बेटे और तीन बेटियां। 

End of Article