Sonu Walia Birthday:तीनों खान के कारण बर्बाद हो गया था इस मिस इंडिया का करियर, बी ग्रेड फिल्मों में किया काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2020, 08:00 AM IST

Sonu Walia Birthday: फिल्म खून भरी मांग से बॉलीवुड में पहचान बनाने वालीं 80 और 90 के दशक की एक्ट्रेस सोनू वालिया का आज बर्थडे हैं। फिल्मों में आने से पहले सोनू वालिया मिस इंडिया रह चुकी हैं।

Sonu Walia Birthday:तीनों खान के कारण बर्बाद हो गया था इस मिस इंडिया का करियर, बी ग्रेड फिल्मों में किया काम

मुंबई. 80 और 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनू वालिया 19 फरवरी को 56 साल की हो गई हैं। मॉडलिंग से अपना करियर शुरुआत करने वाली सोनू साल 1985 मिस इंडिया का खिताब भी जीत चुकी हैं। सोनू वालिया अचानक बॉलीवुड से गायब हो गई थीं। बाद में उन्होंने इसके लिए तीनों खान को जिम्मेदार ठहराया था। 

सोनू वालिया का जन्म दिल्ली की पंजाबी फैमिली में हुआ था। सोनू ने फिल्म शर्त से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें पहचान साल 1988 में आई फिल्म खून भरी मांग से मिली थी। इस फिल्म में ग्लैमरस अवतार को काफी पसंद किया गया था। 

सोनू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अपनी हाइट के कारण फिल्मों में काम नहीं मिलता था। बॉलीवुड से जाने पर सोनू ने बताया था कि तीनों खान के कारण काम नहीं मिलती थी। सोनू की हाइट पांच फीट आठ इंच थी। ये तीनों खान की हाइट से काफी ज्यादा थी।

जूही चावला ने पहनाया था क्राउन 
सोनू वालिया ने कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने के बाद मॉडलिंग में हाथ आजमाया था। इसके बाद वह साल 1985 में फेमिना मिस इंडिया रही थीं। सोनू को मिस इंडिया जीतने के बाद जूही चावला ने क्राउन पहनाया था। 

सोनू को फिल्म खून भरी मांग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा वह 'आरक्षण', 'अपना देश पराए लोग', 'तूफान', 'खेल', 'स्वर्ग जैसा घर', 'तहलका', 'दिल आशना है' जैसी कई फिल्मों में काम किया। 

बी ग्रेड फिल्मों में किया था काम 
सोनू ने फिल्मों के बाद टीवी सीरियल्स में भी काम किया। फिल्मों में सफलता न मिलने के कारण उन्होंने बी ग्रेड फिल्मों में भी काम करना पड़ा। हालांकि, कुछ वक्त बाद उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ शादी करने का फैसला किया। 

सोनू वालिया ने पहली शादी NRI सूर्य प्रकाश से की। सूर्य प्रकाश का कुछ वक्त बाद निधन हो गया। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी NRI फिल्म प्रोड्यूसर प्रताप सिंह से की। फिलहाल सोनू अमेरिका में रहती हैं।

End of Article