पद्मश्री सोनू निगम को मिली धमकी, बीएमसी चीफ इकबाल सिंह चहल के कजिन ने दी घुड़की, जानें क्या है मामला 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2022, 09:53 PM IST

Sonu Nigam Recieved Threats: हाल ही में यह खबर सामने आई है कि बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर सोनू निगम को बीएमसी चीफ इकबाल सिंह चहल के कजिन ने धमकी दी है। यहां जानिए क्या है पूरा मामला।

पद्मश्री सोनू निगम को मिली धमकी, बीएमसी चीफ इकबाल सिंह चहल के कजिन ने दी घुड़की, जानें क्या है मामला 
Photo Credit: Instagram

BMC Chief Iqbal Singh Chahal's Cousin Rajinder Gave Threats To Sonu Nigam: पद्मश्री सोनू निगम भारत के मशहूर सिंगर्स और परफॉर्मर्स में से एक हैं। ना ही सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी सिंगर के लाइव कॉन्सर्ट लोगों को पसंद आते हैं। इसीलिए सोनू निगम के पास आए दिन इंटरनेशनल कॉन्सर्ट के लिए रिक्वेस्ट्स आती रहती हैं। हाल ही में यह खबर सामने आई है कि बीएमसी चीफ इकबाल सिंह चहल के कजिन राजिंद्र ने बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम को धमकी दी है। कहा जा रहा है कि इंटरनेशनल कॉन्सर्ट के मुद्दे पर राजिंद्र ने सोनू निगम को धमकी दी है। यहां जानिए पूरा मामला क्या है।

सोनू निगम को मिली धमकी

एक सूत्र ने यह जानकारी दी है कि, बीएमसी चीफ इकबाल सिंह चहल ने हाल ही में सोनू निगम को अपने कजिन राजिंद्र से मिलवाया था। सोनू निगम के इंटरनेशनल प्रमोटर रॉकी ही उनके अब्रॉड कॉन्सर्ट्स को संभालते हैं। ऐसे में जब राजिंद्र ने सोनू निगम से एक इंटरनेशनल कॉन्सर्ट के बारे में बात करना चाहा तब सिंगर ने राजिंद्र को रॉकी से मिलने के लिए कह दिया। जिसके बाद राजिंद्र ने सोनू निगम को धमकी भरे मैसेजेस दिए। सूत्र ने बताया कि सोनू निगम को जो मैसेजेस मिले हैं उनमें से कुछ बातें खतरनाक हैं और इस पर जांच की जरूरत है। इन मैसेजेस में राजेंद्र द्वारा इस्तेमाल किए गए कुछ शब्द अशोभनीय हैं और इन्हें पढ़कर सोनू निगम को झटका लगा है। 

sonu

इसके साथ सोनू निगम के पास राजिंद्र के कुछ ऑडियो और स्क्रीनशॉट भी हैं। यह कहा जा रहा है कि राजिंद्र फिलहाल इकबाल सिंह के साथ मुंबई में रह रहे हैं। सूत्र ने यह भी खुलासा किया कि सोनू निगम को पहले भी धमकी भरे मैसेजेस मिले थे जिस पर उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया था क्योंकि वह इकबाल सिंह चहल के काम की सराहना करते हैं। इसी बीच सूत्र ने यह भी बताया कि राजिंद्र ने सिंगर पलक चहल को भी धमकी दी थी। बीते समय में पलक चहल की मां को धमकी भरे मैसेजेस दिए गए थे। सूत्र ने यह कहा कि सोनू जी ऐसे बहुत लोगों को जानते हैं जिन्हें राजिंद्र ने धमकी भरे मैसेजेस दिए हैं। राजिंद्र अपने कजिन इकबाल सिंह चहल का नाम लेकर दूसरों को ब्लैकमेल करते हैं। 

End of Article