Shamshera Box Office: 5 दिन में ही ढेर हुई 'शमशेरा', 50 करोड़ कमाने में रणबीर की फिल्‍म के छूटे पसीने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 27, 2022, 06:23 AM IST

Shamshera Box Office Collection Day 5: लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर की फिल्म शमशेरा 22 जुलाई को सिनेमाघरों में पहुंची। आइये जानते हैं बॉक्क्स ऑफिस पर कैसा है इसका हाल।

Shamshera Box Office: 5 दिन में ही ढेर हुई 'शमशेरा', 50 करोड़ कमाने में रणबीर की फिल्‍म के छूटे पसीने

Shamshera Box Office Collection Day 5: लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर की फिल्म शमशेरा 22 जुलाई को सिनेमाघरों में पहुंची। शुक्रवार से रविवार तक थोड़ी वृद्धि के साथ पूरे वीकेंड शमशेरा की कमाई ठीकठाक ही रही है लेकिन पहले 3 दिनों में फिल्म पर्दे पर कोई चमत्कार जैसा नहीं दिखा सकी है। जब सोमवार और मंगलवार को फिल्म ने सरेंडर कर दिया है। 

रणबीर कपूर फिल्म शमशेरा के लीड रोल में हैं और इसे यशराज फिल्म्स द्वारा तैयार किया गया है। मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। इस फिल्म से चार साल बाद रणबीर कपूर ने वापसी की है। उनके चाहने वालों को भी धमाके की उम्मीद थी लेकिन फिल्म फुस्स कर गई। यह फिल्म पांच दिन में 40 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। यह फिल्‍म देशभर में 4350 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है लेकिन इसे दर्शक नसीब नहीं हो रहे हैं। 

कमाई पर नजर डालें तो शमशेरा ने पहले दिन यानि शुक्रवार को शमशेरा ने 10.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन न्यूनतम वृद्धि के साथ शनिवार को 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शमशेरा ने रविवार को 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 'शमशेरा' ने चौथे दिन महज 2.85 करोड़ और पांचवे दिन 2 करोड़ ही कमाए हैं। 

निर्माता आदित्य चोपड़ा ने यशराज बैनर के तले बनी अपनी शमशेरा की रिलीज के लिए मेकर्स ने पूरी ताकत झोंक दी। यह फिल्म बिग बजट फिल्म है जिसका निर्माण 150 करोड़ से हुआ है। फिल्म के लिए भव्य सेट, कॉस्ट्यूम सब चीजें इस्तेमाल हुईं लेकिन इन सबसे दर्शक प्रभावित और आकर्षित नहीं हो पाए। 

End of Article