जेनेलिया देशमुख 9 साल बाद कर रहीं मिस्टर मम्मी से फिल्मों में कमबैक, कहानी में रितेश देशमुख होंगे प्रेग्नेंट!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2022, 11:00 AM IST

Genelia Deshmukh Comeback bollywood Film Mister Mummy: रितेश और जेनेलिया को कुछ वक्त पहले बच्चों के पॉपुलर डांस रियलिटी शो, सुपर डांसर 4 में एक साथ देखा गया था। शो में उनकी केमिस्ट्री को देख दर्शक दोबारा उन्‍हें रुपहले पर्दे पर देखने के लिए उत्‍सुक हैं...

जेनेलिया देशमुख 9 साल बाद कर रहीं मिस्टर मम्मी से फिल्मों में कमबैक, कहानी में रितेश देशमुख होंगे प्रेग्नेंट!

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख अपने फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से एक रितेश और जेनेलिया अब एकसाथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखने वाले हैं। आज अपनी शादी की 10वीं सालगिरह को स्पेशल बनाते हए जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख ने एक खास अनाउंटमेंट की है कि दोनों जल्द एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। 

जी हां, एनिवर्सरी के मौके पर जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख ने अपनी नई फिल्म मिस्टर मम्मी की घोषणा कर दी है। फिल्म के पहले पोस्टर जारी हो गए हैं जिसमें कहानी की कॉनसेप्ट काफी यूनिक नजर आ रही है। टी-सीरीज के ट्विटर हैंडल पर मिस्टर मम्मी के पोस्टर जारी किए गए हैं इसमें जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख अपनी बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। 

पोस्टर में जेनेलिया डिसूजा के साथ रितेश देशमुख भी प्रेग्नेंट दिख रहे हैं जो कि काफी कॉमिक दिख रहा है। साथ ही पोस्टर पर लिखा है भरपूर दिल कॉमेडी पेट से... इस लाइन से जाहिर को गया है कि ये अपकमिंग फिल्म कॉमेडी जॉनर की होगी। जिसमें जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख अपने दर्शकों का मनोरंजर करते दिखेंगे। 

आपको बता दें कि जेनेलिया को बतौर लीडिंग एक्ट्रेस काम किए नौ साल हो चुके हैं। अब जेनेलिया डिसूजा अपने पति रितेश देशमुख के साथ कमबैक कर रही हैं। दोनों की फिल्म को शाब अली डायरेक्ट कर रहे हैं वहीं इसके प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

रितेश और जेनेलिया को कुछ वक्त पहले बच्चों के पॉपुलर डांस रियलिटी शो, सुपर डांसर 4 में बतौर गेस्ट जज के रूप में एक साथ देखा गया था। शो में उनकी केमिस्ट्री को देख दर्शक दोबारा उन्‍हें रुपहले पर्दे पर देखने के लिए उत्‍सुक हैं। मालूम हो कि जेनेलिया और रितेश ने साल 2003 में फिल्म तुझे मेरी कसम से में एक साथ काम किया था। तब से दोनों के बीच की केमिस्ट्री जबरदस्‍त है। उनका तालमेल और मजाकिया अंदाज दर्शकों को काफी पसंद है। उन्होंने जल्द ही डेटिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद उन्‍होंने साल 2012 में शादी कर ली।

End of Article