John Abraham upcoming movies: अटैक से लेकर पठान तक, जल्‍द इन 4 फ‍िल्‍मों में नजर आएंगे जॉन अब्राहम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2021, 05:27 PM IST

John Abraham upcoming movies: बॉलीवुड के एक्‍शन स्‍टार जॉन अब्राहम बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा कब्जा जमाने को तैयार हैं। वह एक के बाद एक चार दमदार एक्‍शन फ‍िल्‍मों में नजर आने वाले हैं।

John Abraham upcoming movies: अटैक से लेकर पठान तक, जल्‍द इन 4 फ‍िल्‍मों में नजर आएंगे जॉन अब्राहम

John Abraham upcoming movies: बॉलीवुड के एक्‍शन स्‍टार जॉन अब्राहम बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा कब्जा जमाने को तैयार हैं। वह एक के बाद एक चार दमदार एक्‍शन फ‍िल्‍मों में नजर आने वाले हैं। जॉन अब्राहम इस साल दबंग एक्‍टर सलमान खान से भी टक्‍कर लेने जा रहे हैं। सलमान खान की फ‍िल्‍म राधे के सामने उनकी फ‍िल्‍म सत्‍यमेव जयते 2 रिलीज होने वाली है। इस फ‍िल्‍म की शूटिंग लखनऊ और बनारस में पूरी हुई है। जॉन अब्राहम के फैंस उनकी आने वाली फ‍िल्‍मों को लेकर खासा उत्‍साहित हैं। आइये एक नजर डालते हैं उनकी आने वाली फ‍िल्‍मों पर-

सत्‍यमेव जयते 2 
डायरेक्‍टर मिलाप मिलन झावेरी की फ‍िल्‍म सत्‍यमेव जयते 2 इस साल मई में ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनका एक्शन लुक सभी को हैरान कर देगा। इस फ‍िल्‍म में वह अदाकारा दिव्‍या खोसला कुमार के साथ नजर आएंगे। यह एक एक्‍शन फ‍िल्‍म होगी।

पठान 
जॉन अब्राहम डायरेक्‍टर सिद्धार्थ आनंद की फ‍िल्‍म पठान में बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण संग नजर आएंगे। पठान फ‍िल्‍म में वह निगेटिव भूमिका न‍िभाएंगे और ढेर सारे एक्शन सीन करते दिखेंगे। फाइट सीन और एक्शन से लबरेज इस फिल्म में जॉन और शाहरुख आमने सामने होंगे। 

एक विलेन 2
जॅान अब्राहम ने हाल ही में अपनी एक और फिल्म एक विलेन 2 की भी घोषणा कर दी है। यह सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की फ‍िल्‍म एक विलेन की सीक्‍वेल है। लव स्टोरी और बदले की इस कहानी में में जॅान अब्राहम का जबरदस्‍त एक्शन अवतार दिखाई देगा। इस फिल्म का कॉन्‍सेप्‍ट खास होगा क्‍योंकि एक खलनायक का मुकाबला दूसरे खलनायक से होगा।

अटैक 
जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक को लेकर काफी चर्चा है। हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट सामने आई है। अटैक 14 अगस्त 2020 को रिलीज होगी। इसमें जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगे। अटैक से लक्ष्य राज आनंद डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं, वहीं PEN स्टूडियोज, जॉन अब्राहम का जेए एंटरटेनमेंट और अजय कपूर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

End of Article