Liger Trailer: लाइगर ट्रेलर में दिखा विजय देवेरकोंडा का ऐसा जलवा, जोरदार एक्शन के साथ हकलाते हुए होगा बॉलीवुड डेब्यू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 09:33 AM IST

Vijay Deverakonda Starrer Liger Trailer Out: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म लाइगर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे नजर आएंगीं।

Liger Trailer: लाइगर ट्रेलर में दिखा विजय देवेरकोंडा का ऐसा जलवा, जोरदार एक्शन के साथ हकलाते हुए होगा बॉलीवुड डेब्यू

Liger Trailer Out: साउथ के जाने माने एक्टर विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की चर्चित फिल्म लाइगर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जो जबरदस्त है। दर्शक लंबे समय से इसके ट्रेलर रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। फिल्म में विजय देवरकोंडा किकबॉक्सर के रोल में हैं जबकि अनन्या पांडे उनके अपोजिट फिल्म में दिख रही हैं। 

फिल्म की बात करें तो इसे साउथ के जाने- माने डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया है जो तेलेगु सिनेमा का तो बड़ा नाम हैं। मालूम हो कि फिल्म लाइगर से विजय बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं जबकि अनन्या इस फिल्म के जरिए तेलेगु सिनेमा में कदम रख रही हैं। बता दें कि फिल्म की घोषणा साल 2019 में की गई थी और साल 2021 में इसके नाम पर मुहर लगी थी। फिल्म की शूटिंग फरवरी 2021 में शुरू हुई थी। बता दें कि फिल्म में राम्या कृष्णन भी नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में अमेरिकी बॉक्सर माइक टाइसन का भी कैमियो है। फिल्म 25 अगस्त, 2022 को रिलीज होगी।

End of Article