KGF 2 Box office Collection day 9: नौंवे दिन 300 करोड़ के करीब पहुंची केजीएफ 2, जानें अब तक का कुल कलेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2022, 01:22 PM IST

KGF 2 Box office Collection day 9: रिलीज के एक हफ्ते बाद भी, 'केजीएफ: चैप्टर 2' हिंदी फिल्म के दर्शकों पर अपना जादू बिखेर रही है। केजीएफ 2 कम समय में हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म भी है।

KGF 2 Box office Collection day 9: नौंवे दिन 300 करोड़ के करीब पहुंची केजीएफ 2, जानें अब तक का कुल कलेक्शन

KGF 2 Box office Collection day 9: रिलीज के एक हफ्ते बाद भी, 'केजीएफ: चैप्टर 2' हिंदी फिल्म के दर्शकों पर अपना जादू बिखेर रही है। केजीएफ 2 कम समय में हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म भी है। फिल्म में यश, संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधि सहित कई कलाकार मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए हैं। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया है और दर्शकों में एक दीवानगी देखने को मिल रही है। 

केजीएफ 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए कीर्तिमान बना रही है। केजीएफ-चैप्टर 2 की केवल हिंदी वर्जन में कुल कमाई 280 करोड़ के आसपास हो गई है। फिल्म ने नौंवें दिन 11.56 करोड़ की कमाई की है। नौंवे दिन की कमाई के बाद यह फिल्म 280.19 करोड़ पहुंच गई है। 

फिल्म 14 अप्रैल को कन्नड़, तेलुगू, हिंदी, तमिल और मलयालम में रिलीज की गई। फिल्म प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित है। केजीएफ-2 को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स द्वारा उत्तर-भारतीय बाजारों में प्रस्तुत किया जा रहा है। एक्सेल ने दिल चाहता है, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो और गली बॉय जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।

यह फिल्म दुनियाभर में लगभग 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। केजीएफ चैप्टर 2 हिंदी बॉक्स ऑफिस में एकलौती ऐसी फिल्म बन गई है जिसने दो दिन 50 करोड़ से ऊपर का नेट बिजनेस किया। फिल्म ने अब तक जितनी कमाई की है वो बाहुबली 2 जैसी फिल्म के लाइफटाइम क्लेक्शन से ज्यादा है।

End of Article