करण जौहर से अनबन पर पहली बार कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, बताया उनके खिलाफ हो रहा है बॉलीवुड?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 5, 2022, 12:58 AM IST

Kartik Aryan on feud with Karan Johar: कार्तिक आर्यन ने कथित तौर पर करण जौहर के साथ हुई अनबन पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। भूल भुलैया 2 प्रमोशन के दौरान कार्तिक ने बताया कितनी है इन बातों में सच्चाई।

करण जौहर से अनबन पर पहली बार कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी,  बताया उनके खिलाफ हो रहा है बॉलीवुड?

मुंबई. कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म भूल भुलैया में नजर आने वाले हैं। इससे पहले कार्तिक आर्यन को फिल्म दोस्ताना 2 से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद ये अफवाह उड़ी थी कि कार्तिक आर्यन के हाथ से कई प्रोजेक्ट्स चले गए हैं। इसका कारण करण जौहर से उनके खराब रिश्ते बताए गए थे। अब कार्तिक आर्यन ने पहली बार इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

फिल्म भूल भुलैया के एक प्रमोशन के दौरान कार्तिक आर्यन ने बताया कि वह केवल अपने काम पर फोकस करते हैं। इसके अलावा उनके पास कई अच्छे रोल भी आ रहे हैं। वहीं, कार्तिक से पूछा गया कि क्या इंडस्ट्री में कुछ लोग उनके खिलाफ लॉबिंग कर रहे हैं। इस पर कार्तिक ने कहा कि कई बार लोग बात का बतंगड़ बना देते हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं है। बकौल भूल भुलैया 2 एक्टर, 'किसी के पास इतना वक्त नहीं है। हर कोई काम चाहता है। एक अच्छा काम। इसके अलावा सब कुछ अफवाह है।'       

Exclusive! THIS is what Kartik Aaryan has to say about his 'Women with  defects' comment | Hindi Movie News - Times of India

दोस्ताना 2 से हुए थे बाहर
कार्तिक आर्यन को फिल्म दोस्ताना 2 से बाहर कर दिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक ने फिल्म के काफी हिस्से की शूटिंग भी कर ली थी। हालांकि, कुछ वक्त बाद धर्मा प्रोडक्शन ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया था कि कार्तिक आर्यन को फिल्म से बाहर कर दिया है। यही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कार्तिक आर्यन फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में भी नजर आने वाले थे। हालांकि, जान्हवी कपूर से खराब रिश्तों के कारण उन्हें फिल्म से हाथ धोना पड़ा। 

Kartik Aaryan: Kartik Aaryan: People start believing in you once you have a  hit film | Hindi Movie News - Times of India

भूल भुलैया 2 में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन भूल भुलैया 2 में नजर आएंगे। फिल्म में उनके अपोजिट कियारा आडवाणी और तब्बू लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म शहजादा में भी कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। 

कार्तिक आर्यन फिल्म कैप्टन इंडिया में भी नजर आएंगे। फिल्म से कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन एक पायलट का रोल निभाने वाले हैं।    

End of Article