Farah Khan Lunch Party: कार्तिक आर्यन ने शेयर किया लंच पार्टी का ऐसा वीडियो, फराह खान ने दे डाली गाली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 21, 2019, 09:39 AM IST

कार्तिक आर्यन ने फराह खान की लंच पार्टी का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखकर फराह खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं।

Farah Khan Lunch Party: कार्तिक आर्यन ने शेयर किया लंच पार्टी का ऐसा वीडियो, फराह खान ने दे डाली गाली
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में अपने घर एक लंच रखा था। जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। इस संडे लंच में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, ऋतिक रोशन, मलाइका अरोड़ा, करण जौहर, राजकुमार राव, पत्रलेखा, कृति सेनन, पूजा हेगड़े समेत कई स्टार्स शिरकत की। इस दौरान की कुछ फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। 

कार्तिक ने फराह की लंच पार्टी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसे देखकर फराह ने भी मजाक में उन्हें गाली दे दी। दरअसल ये एक सेल्फी वीडियो था, जिसमें कार्तिक और फराह नजर आ रहे हैं। इसमें कार्तिक कहते हैं कि मैं हैंडसम लग रहा हूं ना? कैमरा पास होने पर फराह ने कार्तिक को कहा कि इसे दूर रखो, क्योंकि मैं मोटी लग रही हूं। तभी कार्तिक कहते हैं कि नहीं लग रहे हो, बहुत क्यूट लग रहे हो। तभी फराह के अंदर का डायरेक्टर जाग गया और उन्होंने कार्तिक को यही डायलॉग स्ट्रेट फेस के साथ बोलने के लिए कहा।

इतना सुनते ही कार्तिक मुस्कुराने लगे और फराह की भी हंसी छूट गई। वीडियो के आखिर में फराह उन्हें मजाक में 'कुत्ते' बोल रही हैं। कार्तिक ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि ब्यूटी एंड द फीस्ट। लोखंडवाला के मेट गाला के लिए शुक्रिया फराह खान (सबसे क्यूट लड़की)। इस वीडियो पर फराह ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कमीने' और बहुत सारे हंसने वाली इमोजी बनाए। ये वीडियो काफी फनी था और इसमें फराह-कार्तिक के एक्सप्रेशंस देखने लायक थे।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो जल्द ही कार्तिक फिल्म पति पत्नी और वो में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर हैं। पति पत्नी और वो दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।

इसके अलावा कार्तिक और सारा अली खान की फिल्म आज कल 14 फरवरी 2020 को रिलीज होने वाली है। कार्तिक ने भूल भुलैया 2 की भी शूटिंग शुरू कर दी है और इसके बाद वे दोस्ताना 2 का शूट करेंगे।

End of Article