JugJugg Jeeyo Box Office Collection Day 6: 'जुग जुग जियो' ने लगाया अर्धशतक, 6 दिन में 50 करोड़ के पार हुई कमाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2022, 07:02 AM IST

वरुण धवन और कियारा आडवाणी की हालिया रिलीज फिल्म जुग जुग जियो को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कमाई 6 दिन में 50 करोड़ के पार हो गई है। जानें अब तक का कुल कलेक्शन।

JugJugg Jeeyo Box Office Collection Day 6: 'जुग जुग जियो' ने लगाया अर्धशतक, 6 दिन में 50 करोड़ के पार हुई कमाई

बॉलीवुड फिल्मों के लिए यह साल अच्छा साबित नहीं हुआ। कई बड़े एक्टर्स की बिग बजट फिल्में आईं और फ्लॉप साबित हुईं। इस बीच गिनी चुनी फिल्मों को ही दर्शकों का प्यार मिला जिन्हें बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। इन फिल्मों में से एक है हाल ही में रिलीज हुई वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म जुग जुग जियो। 

50 करोड़ के पार कमाई

फिल्म जुग जुग जियो की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक ही रही और वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तेजी दर्ज की गई। अब रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को फिल्म ने 4 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 50.27 करोड़ रुपये हो गई है। इससे पहले मंगलवार को फिल्म ने 4.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

अब तक कैसी रही फिल्म की कमाई

फिल्म ने रिलीज के दिन 9.28 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद वीकेंड पर इसकी कमाई में बढ़त हुई और शनिवार को फिल्म ने 12.55 करोड़ रुपये की कमाई की, रविवार को फिल्म ने 15.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सोमवार को फिल्म ने करीब 4.80 करोड़ रुपये कमाए थे। उम्मीद की जा रही है कि दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में बढ़त देखने को मिलेगी। 

कैसी है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फैमिली ड्रामा है। फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी पति- पत्नी के रोल में हैं जबकि अनिल कपूर और नीतू कपूर फिल्म में वरुण के पेरेंट्स का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि पिता और बेटे दोनों ही अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश नहीं हैं और अपनी पत्नियों से तलाक लेना चाहते हैं। फिल्म में भरपूर कॉमेडी है जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में इसके अलावा मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली भी हैं।

End of Article