Bollywood News 14 Dec 2021: सलमान खान के भतीजे योहान को हुआ कोरोना, हनीमून से वापस लौटे विक्की कौशल-कैटरीना कैफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2021, 11:32 PM IST

14 December 2021 Bollywood News: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बाद पहली बार साथ स्पॉट किए गए। सलमान खान के भतीजे योहान भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें....

 Bollywood News 14 Dec 2021:  सलमान खान के भतीजे योहान को हुआ कोरोना, हनीमून से वापस लौटे विक्की कौशल-कैटरीना कैफ

14 Dec 2021 Bollywood News: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बाद हनीमून से वापस मुंबई लौट आए हैं। वहीं, आईफा अवॉर्ड्स 2022 को लेकर बड़ा ऐलान हुआ है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें। 

अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी अवार्ड (IIFA) 2022 18 और 19 मार्च को संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित होगा। इस अवॉर्ड फंक्शन को इस साल सलमान खान होस्ट करेंगे। आईफा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इवेंट से जुड़ी सभी अपडेट शेयर की है। सलमान खान ने कहा, ' हम भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष और संयुक्त अरब अमीरात की 50वीं एनिवर्सरी मना रहे हैं। ऐसे में ये और भी बड़ा उत्सव होने वाला है।'

IIFA Awards

हनीमून से वापस लौटे विक्की कौशल-कैटरीना कैफ
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के चार दिन बाद हनीमून से वापस लौट आए हैं। न्यूली वेड कपल मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट कलीना के बाहर स्पॉट किया गया। कैटरीना कैफ मांग में सिंदूर और हाथों में लाल चूड़ा पहने पिंक सूट में नजर आईं।  विक्की और कैटरीना ने सोशल मीडिया पर अपनी प्री वेडिंग फोटोज शेयर की है। फोटो में कैटरीना कैफ  ने डिजाइनर सब्यसाची की पेस्टल टुले साड़ी पहनी है। 

vicky Kaushal Katrina Kaif

सलमान खान के भतीजे कोरोना पॉजीटिव
बॉलीवुड सेलेब्स एक बार फिर कोरोना महामारी से संक्रमित होने लगे हैं। करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा के बाद अब सोहेल खान के बेटे और सलमान खान के भतीजे योहान खान भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इससे पहले सोहेल की वाइफ सीमा भी कोरोना पॉजीटिव थीं। बीएमसी ने कोरोना नियमों का पालन करते हुए उस जगह को सील कर दिया है जहां सीमा खान और 10 साल के योहान रहते हैं। 

Sohail Khan spends some play-time with son Yohan at their residence; view  pictures | Hindi Movie News - Times of India

मुंबई में नहीं हैं सैफ अली खान
करीना कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। इसके बाद बीएमसी उनके संपर्क में आए सभी लोगों का टेस्ट करवा रही हैं। हालांकि, करीना के पति सैफ अली खान बीते एक हफ्ते से मुंबई से बाहर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस अपने दोनों बेटों- जेह अली खान और तैमूर अली खान के साथ हैं। सैफ कब वापस लौटेंगे इसके बारे में अभी करीना की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। 

Taanaji: The Unsung Warrior': Saif Ali Khan to train with German  professionals for intense action scenes | Hindi Movie News - Times of India

करण जौहर ने दिखाई ब्रह्मास्त्र की पहली झलक 
करण जौहर ने रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र की पहली झलक दिखाई है। करण जौहर ने एक 19 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आग की लपटों के बीच से रणबीर कपूर के किरदार की झलक नजर आती है।

वीडियो के बैकग्रांउड में बिग बी अमिताभ बच्‍चन की आवाज सुनाई देती है।  वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन एक कविता की लाइनें पढ़ते नजर आते हैं। अमिताभ बच्चन कहते हैं, ‘धरती का कण-कण कांप उठेगा, जब इस युद्ध का शंखनाद बजेगा। अंत का यह आरंभ है, जाग रहा ब्रह्मास्त्र है।'

End of Article