Bedhadak Cast: कौन हैं लक्ष्य लालवानी, गुरफतेह पीरजादा और शनाया कपूर, 'बेधड़क' से कर रहे डेब्यू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2022, 09:10 AM IST

Bedhadak cast: फिल्ममेककर करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म बेधड़क की घोषणा कर दी है। इस फिल्म से करण जौहर ने तीन नए चेहरों को बॉलीवुड की दुनिया में लॉन्च किया है जिनका नाम है शनाया कपूर, लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा।

Bedhadak Cast: कौन हैं लक्ष्य लालवानी, गुरफतेह पीरजादा और शनाया कपूर, 'बेधड़क' से कर रहे डेब्यू

Bedhadak cast know who is Shanaya Kapoor, Gurfateh Pirzada and Lakshya Lalwani: जान्हवी कपूर और ईशान खट्ट के साथ 'धड़क' बनाने वाले जाने माने फिल्ममेककर करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म बेधड़क की घोषणा कर दी है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म को 'धड़क', हम्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया को डायरेक्ट करने वाले शशांक खेतान निर्देशित करेंगे। इस फिल्म से करण जौहर ने तीन नए चेहरों को बॉलीवुड की दुनिया में लॉन्च किया है जिनका नाम है शनाया कपूर, लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा। आइये जानते हैं ये तीनों लोग कौन हैं?

शनाया कपूर (Who is Shanaya Kapoor)

नई फिल्म बेधड़क में अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। लंबे समय से फिल्मी गलियारों में शनाया  कपूर के बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा थी और अब इस चर्चा पर करण जौहर ने मुहर लगा दी है। शनाया कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और आए दिन अपनी दिलकश तस्वीरें साझा करती हैं। फैंस चाहते थे कि वे पर्दे पर आएं। अब फैंस का इंतजार खत्म होने जा रहा है। शनाया कपूर ने नेटफ्लिक्स की हिट फिल्म 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में भी कैमियो किया था। 

गुरफतेह पीरजादा (Who is Gurfateh Pirzada)

गुरफतेह पीरजादा, साउथ इंडियन एक्टर मेहरीन पीरजादा के भाई हैं, जो धनुष के साथ तमिल फिल्म 'पट्टा' में नजर आ चुके हैं। वह फिल्म बेधड़क में अंगद के किरदार निभाएंगे। वह नेटफ्लिक्स की फिल्म गिल्टी में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में कियारा आडवाणी ने ननकी दत्ता की भूमिका निभाई थी। साथ ही 'फ्रेंड्स इन लॉ' में भी नजर आ चुके हैं। गॉसिप्स तो ये भी हैं कि गुरफतेह का 'ब्रह्मास्त्र' में भी रोल है।

लक्ष्य लालवानी (Who is Lakshya Lalwani)

लक्ष्य ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में एमटीवी के शो 'वॉरियर हाई' से शुरुआत की थी। लक्ष्य 'अधूरी कहानी हमारी', 'परदेस में है मेरा दिल' और 'पोरस' जैसे टेलीविजन शो में अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत चुके हैं। करण जौहर पहले ही लक्ष्य लालवानी को लॉन्च कर चुके हैं। लक्ष्य को करण पहले दोस्ताना 2 में लॉन्च करने वाले थे लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का डिब्बा बंद हो गया।

End of Article