Adnan Sami के घर आया नन्‍हा मेहमान, सोशल मी‍ड‍िया शेयर की पहली झलक और बताया नाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2020, 06:19 PM IST

Adnan Sami welcomes new Member in family: बॉलीवुड स‍िंगर अदनाम सामी के घर नन्‍हा मेहमान आया है। अदनान ने उसकी क्‍यूट सी तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं और नाम का भी खुलासा क‍िया है।

Adnan Sami के घर आया नन्‍हा मेहमान, सोशल मी‍ड‍िया शेयर की पहली झलक और बताया नाम

Adnan Sami welcomes new Member in family: बॉलीवुड स‍िंगर अदनाम सामी के घर नन्‍हा मेहमान आया है। अदनान ने उसकी क्‍यूट सी तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं और नाम का भी खुलासा क‍िया है। ये छोटा सा मेहमान इतना प्‍यारा है कि हर किसी का उसके साथ खेलने और प्‍यार कने का मन करने लगेगा। अदनान ने चार तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें वह खुद नन्‍हे मेहमान के साथ खेल रहे हैं। अदनान और उनका पूरा परिवार इस बात से बेहद खुश है।

आपको बता दें कि अदनान सामी के घर एक बेहद प्‍यारा पेट डॉग आया है। भूरे रंग का यह डॉग बहुत ही क्‍यूट है। अदनान ने इसी पेट डॉग के साथ खेलते हुए तस्‍वीरें शेयर की हैं। अदनान ने इस पेट डॉग का नाम रखा है- EL CHAPO! अदनान के फैंस उन्‍हें मुबारकबाद दे रहे हैं और इस क्‍यूट डॉग पर प्‍यार लुट रहे हैं। 

बता दें कि बॉलीवुड में ऐसे कई स‍ितारे हैं जिनके पास पेट डॉग हैं। यह स‍ितारे अपने अपने डॉग को बेहद प्‍यार करते हैं और घर का सदस्‍य मानते हैं। दिवंगत एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के बाद भी एक डॉग था जिसे वह बेहद प्‍यार करते थे। वहीं प्रियंका चोपड़ा से लेकर दिशा पाटनी तक के पास पेट डॉग हैं। 

लंदन में पैदा हुए अदनाम सामी को 1 जनवरी 2016 को भारत सरकार ने भारतीय नागरिकता प्रदान की थी। बॉलीवुड के लिए सैकड़ों गाने गा चुके अदानान सामी के पिता अरशद सामी खान पाकिस्तान के राजनयिक थे और उन्होंने शास्त्रीय तथा जैज़ संगीत में प्रशिक्षण लिया था। संगीत अदनाम को विरासत में मिला था जिसे वह नए मुकाम तक लेकर आए हैं। 

End of Article